मुंबई अग्रवाल सामूहिक विवाह सम्मेलन संस्था द्वारा 2 अगस्त को अजंता पार्टी हॉल, गोरेगांव में उत्साह के साथ परिचय सम्मेलन संम्पन हुआ. सम्मेलन में मुबंई, पुणे, गुजरात, नासिक एंव छठख प्रत्याशी और उनके अभिभावक मौजूद रहे. इस परिचय सम्मेलन में 33 युवतियां और 53 युवकों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डालचंद गुप्ता, उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, संयोजिका ज्योति गोयल, बृजमोहन अग्रवाल, शोभा बृजमोहन अग्रवाल राजकुमार अग्रवाल, दिनेश जैन, विनोद गोयल (ब्रिजवासी), विनोद मेलाराम अग्रवाल सहित समाज के कई प्रतिष्ठित उद्योगपति एंव संस्था के ट्रस्टी उपस्थित थे.