हरिद्वार में पहले सावन सोमवार पर 1 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे

उज्जैन में 1 लाख भक्तों ने किए दर्शन; देवघर में 5 किमी, काशी में 3 किमी लंबी लाइन लगी

    04-Aug-2026
Total Views |
 
Haridwar
नई दिल्ली, 3 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ यात्रा शुरू हाेने के बाद से साेमवार दाेपहर 12 बजे तक करीब 1 कराेड़ कांवड़िए पहुंच चुके हैं. मध्य प्रदेश के उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब तक 1.10 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. वहीं, झारखंड के देवघर के बैद्यनाथ मंदिर में भक्ताें की 5 किमी. लंबी लाइन लगी है. उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ मंदिर में समाचार लिखे जाने तक 2 लाख से ज्यादा भक्त दर्शन कर चुके हैं. कांवड़ियाें और भक्ताें की 3 किलाेमीटर लंबी लाइन लगी है. जलाभिषेक के लिए भक्ताें काे केवल 1 सेकेंड का समय मिल रहा है. उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन के पहले साेमवार पर हजाराें श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. भगवान शिव के दर्शन और पूजन के लिए सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं.
 
केदारनाथ में सावन के तीसरे साेमवार पर 1,500 से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे. इससे पहले यहां राेजाना करीब 1,000 श्रद्धालु ही पहुंच रहे थे.
 
उत्तराखंड में पूर्णिमांत पंचांग के अनुसार आज सावन का तीसरा साेमवार है. मान्यता है कि इस मंदिर के शिवलिंग की स्थापना पांडवाें ने द्वापर युग में की थी. काशी से शिवलिंग लाकर इस मंदिर में स्थापित किया गया था.
 
तभी से मंदिर में शिवलिंग की पूजा हाेती है. पांडवाें के समय से ही मंदिर में अखंड ज्याेत जलती है. फरीदाबाद के सरूरपुर गांव का 28 साल का रमन हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा पर निकला है. वह हाल ही में जाॅर्डन से नाैकरी छाेड़कर भारत आया. वह 4 लीटर गंगाजल से भरा कलश लेकर वृंदावन जा रहा है. रमन का कहना है कि वह प्रेमानंद महाराज के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए यह यात्रा कर रहा है और वृंदावन पहुंचकर उन्हें गंगाजल से स्नान कराना चाहता है.