डाक विभाग द्वारा ‘ विशेष वन स्टॉप राखी सोल्यूशन अभियान’
राखी भेजने से लेकर यादगार उपहार भेजने तक सभी सुविधाएं डाकघर में उपलब्ध
04-Aug-2026
Total Views |
पुणे, 3 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
भाई-बहन के प्रेम, वेिशास और स्नेह के प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन को और अधिक यादगार बनाने के लिए पुणे डाक क्षेत्र ने नागरिकों के लिए ‘विशेष वन स्टॉप राखी सोल्यूशन अभियान’ का शुभारंभ किया है. इस विशेष पहल के अंतर्गत राखी, उपहार एवं शुभकामनाएं देशभर के साथ-साथ विदेशों में रहने वाले अपने प्रियजनों तक सुरक्षित, शीघ्र एवं वेिशसनीय रूप से पहुंचाने हेतु सभी डाकघरों में एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. रक्षाबंधन के अवसर पर राखी एवं उपहार समय पर और सुरक्षित पहुंचाना प्रत्येक भाई-बहन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पुणे डाक क्षेत्र द्वारा विशेष राखी लिफाफे, सुरक्षित पैकिंग, स्पीड पोस्ट, अंतरराष्ट्रीय पार्सल सेवा तथा अन्य ग्राहक-केंद्रित सुविधाएं शुरू की गई हैं. अब देश अथवा विदेश में रहने वाले अपने प्रियजनों को राखी भेजना पहले से कहीं अधिक आसान, सुरक्षित और वेिशसनीय हो गया है. इस अवसर पर पुणे डाक क्षेत्र की पोस्टमास्टर जनरल प्रीति अग्रवाल ने कहा, रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम, वेिशास और भावनात्मक रिश्तों का उत्सव है. पुणे डाक क्षेत्र द्वारा शुरू किए गए वन स्टॉप राखी सोल्यूशन के माध्यम से नागरिकों को राखी खरीदने से लेकर उसे सुरक्षित रूप से अपने भाई तक पहुंचाने तक की सभी सुविधाएं डाकघर में एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी. इसके साथ ही पार्सल के माध्यम से उपहार एवं मिठाइयां भेजने की सुविधा भी उपलब्ध है. विदेश में राखी भेजने वाले ग्राहकों के लिए घर बैठे निः शुल्क होम पिक-अप सुविधा भी प्रदान की जा रही है, जिससे डाकघर आने की आवश्यकता नहीं रहेगी. मैं सभी नागरिकों से इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह करती हूं. पुणे डाक क्षेत्र सभी नागरिकों से आग्रह करता है कि वे इस रक्षाबंधन को और अधिक यादगार बनाने के लिए अपने निकटतम डाकघर में जाएं तथा वन स्टॉप राखी सोल्यूशन का लाभ उठाएं. विदेश में राखी भेजने के लिए निःशुल्क होम पिक-अप सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है. अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें : संदीप बटवाल 7028007234, साई पाटिल (9673167178), ज्ञानेेशर अंबुरे (9834482105), लहू लोहोकरे (9404963081)