पुणे, 3 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) शहर की होनहार बेटी वान्या पांडे ने अपनी प्रतिभा, आत्मवेिशास और आकर्षक व्यक्तित्व के दम पर प्रतिष्ठित ‘टीन एंजेलिक फेस ऑफ महाराष्ट्र 2026 सीजन-2’ का खिताब अपने नाम कर पुणे का गौरव बढ़ाया है. यह प्रतियोगिता रविवार को आयोजित की गई, जिसमें महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से चयनित 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को रैंप वॉक, टैलेंट राउंड और प्रश्नोत्तर (क्यूए) सहित कई चरणों से गुजरना पड़ा. वान्या ने हर चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों को अपनी प्रतिभा, आत्मवेिशास, मंच संचालन क्षमता और प्रभावशाली व्यक्तित्व से प्रभावित किया. कड़े मुकाबले के बाद उन्हें विजेता घोषित किया गया. खिताब जीतने के बाद वान्या पांडे ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं है. उन्होंने कहा कि इस मंच ने उन्हें अपनी प्रतिभा और आत्मवेिशास को प्रदर्शित करने का अवसर दिया. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और मार्गदर्शकों को देते हुए कहा कि उनके निरंतर सहयोग, प्रेरणा और वेिशास के बिना यह संभव नहीं हो पाता. वान्या की इस उपलब्धि से पुणे में खुशी का माहौल है. परिवार, मित्रों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वान्या ने अपनी मेहनत और समर्पण से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे पुणे का नाम रोशन किया है. उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी.