गैस सिलेंडर विस्फोट से आग : युवक की मौत

डांगे चौक इलाके के दत्त मंदिर रोड पर स्थित "दिल्ली 6" होटल की घटना

    04-Aug-2026
Total Views |

GasBlast 
वाकड़, 3 अगस्त (आ.प्र.)
गैस सिलेंडर का विस्फाेट हाेने से हाेटल में आग लग गई.
इस हादसे में एक व्यक्ति की माैत हाे गई. यह घटना वाकड़ स्थित डांगे चाैक इलाके के दत्त मंदिर राेड पर स्थित ‘दिल्ली 6’ हाेटल में रविवार (2 अगस्त) की रात करीब 8:10 बजे घटी.
 
मृतक मजदूर का नाम शहजाद शेख (उम्र-20 वर्ष, निवासी: उत्तर प्रदेश) है. पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के फायर ब्रिगेड विभाग के सूत्राें द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, डांगे चाैक क्षेत्र में दत्त मंदिर राेड पर स्थित एक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लाेर की दुकानाें में ‘दिल्ली 6’ हाेटल है. बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर ‘पीजी’ लाॅज है.रविवार रात करीब 8 बजे इस हाेटल में गैस सिलेंडर का विस्फाेट हाे गया, जिससे हाेटल में भीषण आग लग गई. हाेटल के कर्मचारी बेहद डर गए. इस हादसे में माेहम्मद शहजाद गंभीर रूप से घायल हाे गया.
 
आग के कारण हाेटल का सारा सामान जलकर खाक हाे गया. आग की लपटाें और धुएं के गुबार से आसपास की अन्य दुकानाें काे भी नुकसान पहुंचा. आग की सूचना मिलते ही मनपा के फायर ब्रिगेड विभाग की चार गाड़ियां माैके पर पहुंच गईं.
साथ ही वाकड़ पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. फायर ब्रिगेड टीम के जवानाें ने आग पर काबू पाते हुए हाेटल से गंभीर रूप से घायल माेहम्मद शहजाद काे बाहर निकाला. उसे पिंपरी स्थित मनपा के यशवंतराव चव्हाण स्मृति (वाईसीएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डाॅक्टराें ने इलाज से पहले ही उसे मृत घाेषित कर दिया.इस बीच, फायर ब्रिगेड टीम के जवानाें ने हाेटल से व्यावसायिक उपयाेग (काॅमर्शियल) वाले 5 से 6 गैस सिलेंडर सुरक्षित बाहर निकाले. करीब एक घंटे की मश्नकत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया.