‘इंटरैक्ट क्लब’ का पदग्रहण समारोह संपन्न
रोटरी क्लब ऑफ पुणे कोथरूड द्वारा आयोजन
05-Aug-2026
Total Views |
कोथरूड, 4 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) रोटरी क्लब ऑफ पुणे कोथरूड की ओर से 30 जुलाई को चंद्रकांत दरोड़े प्राथमिक विद्यालय में इंटरैक्ट क्लब का पदग्रहण समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब ऑफ पुणे कोथरूड की अध्यक्ष वंदना दांडेकर ने की. इस अवसर पर निदेशक मिथिलेश जठार, सुषमा कुलकर्णी, माधवी कुलकर्णी, विजा रायकर तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंत्रे प्रमुख रूप से उपस्थित थीं. समारोह के दौरान इंटरैक्ट क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पदग्रहण मान्यवरों के हथों संपन्न हुआ. इसमें कुमारी नीलम मदर ने अध्यक्ष, कुमारी श्रेया करंजेकर ने उपाध्यक्ष, ऋत्विका शिंदे ने सचिव तथा प्रसन्ना जाधव ने कोषाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया. इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को रोटरी के सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए उन्हें शैक्षणिक, सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया. साथ ही छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को नवनीत प्रकाशन की पाठ्यपुस्तकें भेंट की गईं. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंत्रे ने रोटरी क्लब ऑफ पुणे कोथरूड द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. यह समारोह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व के विकास की दिशा में प्रेरणादायी सिद्ध हुआ.