ब्रिजस्टोन इंडिया ने 30 साल पूरे होने पर मनाया जश्न

    06-Aug-2026
Total Views |

grfwsg
 पुणे, 5 अगस्त (आ.प्र.)

ब्रिजस्टोन इंडिया ने भारत में परिचालन के 30 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नई दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान कंपनी ने अपने प्रमुख साझेदारों और हितधारकों के योगदान को सम्मानित किया. कार्यक्रम में भारत एवं भूटान में जापान के राजदूत महामहिम ओनो केइची मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. ब्रिजस्टोन कॉरपोरेशन के बोर्ड सदस्य एवं रिप्रजेंटेटिव एक्जीक्यूटिव ऑफिसर नोबुयुकी तमूरा ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. ब्रिजस्टोन ने भारत में वर्ष 1996 में अपना परिचालन शुरू किया था. वर्ष 1998 में मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में कंपनी ने अपने पहले संयंत्र के माध्यम से स्थानीय विनिर्माण की शुरुआत की. इसके बाद वर्ष 2013 में पुणे के चाकण में नए संयंत्र की स्थापना कर मैन्युफक्चिंरंग क्षमता को और मजबूत किया.