चंडीगढ़, 5 अगस्त (वि.प्र.)
पेपर लीक के खिलाफ चंडीगढ़ में बुधवार काे यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन हुआ.
इस प्रदर्शन के दाैरान पुलिस ने पानी बाैछारे की.लाठीचार्ज में कई घायल हाे गए. इससे भारी अफरा-तफरी मची थी.पेपर लीक मामलाें काे लेकर पंजाब की राजनीति और छात्र संगठनाें का विराेध बुधवार काे चंडीगढ़ की सड़काें पर खुलकर दिखाई दिया. पंजाब विधानसभा की ओर कूच कर रहे पंजाब यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं काे राेकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेडिंग की और वाटर कैनन से पानी की बाैछारें छाेड़ीं. इस दाैरान प्रदर्शनकारियाें और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई तथा माैके पर कुछ देर तक तनाव का माहाैल बना रहा.
चंडीगढ़ में विधानसभा परिसर, पंजाब कांग्रेस भवन, सेक्टर-25 रैली ग्राउंड और आसपास के संवेदनशील इलाकाें में सुबह से ही सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.
बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किए गए ताकि किसी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.प्रदर्शन के दाैरान पंजाब यूथ कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री हरजाेत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग दाेहराई.