चीनी के उत्पादन में कमी : दाम 54 रुपए प्रति किलो पर पहुंचे

त्यौहारों की शुरुआत में ही दामों में हो रही बढ़ोतरी; जुलाई में करीब 600 रुपये प्रति क्विंटल भाव बढ़े

    06-Aug-2026
Total Views |

 
bfsbh
गुलटेकड़ी, 5 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

चीनी के उत्पादन में आई कमी और बढ़ती मांग जैसे कारणों से चीनी के दाम प्रति किलो 53-54 रुपये तक पहुंचे हैं. श्रावण से दिवाली तक चलने वाले त्यौहारों के ऐन पहले चीनी महंगी होने से आम उपभोक्ताओं पर इस महंगाई का असर पड़ता दिख रहा है. पिछले एक महीने में चीनी के दामों में करीब 6 से 7 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है. साथ ही रिटेल बाजार में फिलहाल एक किलो चीनी के दाम 54 से 55 रुपये तक पहुंच गए हैं. केंद्र सरकार ने अगस्त महीने के लिए 22.5 लाख टन चीनी का कोटा हाल ही में जारी किया है. जुलाई महीने में चीनी के दामों में चरणबद्ध तरीके से बढ़ोतरी होती गई. औसतन प्रति क्विंटल 600 रुपये की वृद्धि हुई है. गुलटेकड़ी मार्केटयार्ड के होलसेल बाजार में बुधवार (5 अगस्त) को चीनी का भाव 5,100 से 5,200 रुपये प्रति क्विंटल रहा. होलसेल बाजार में कीमतें तेज हैं, इसलिए रिटेल बाजार में दाम बढ़ना स्वाभाविक है. रिटेल बाजार में फिलहाल चीनी की कीमत 54 से 55 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. व्यापारियों का कहना है कि पिछले सीजन में चीनी के उत्पादन में गिरावट आई थी. होलसेल और रिटेल बाजार की मांग का हिसाब लगाया जाए तो फिलहाल बाजार में हो रही चीनी की आवक अपर्याप्त है.
 
त्यौहारों के दौरान कीमतें तेज रहेंगी
बाजार में फिलहाल अच्छी गुणवत्ता वाली चीनी उपलब्ध नहीं है. चीनी का नया सीजन शुरू होने में अभी तीन महीने का समय और लगेगा. अक्टूबर महीने के अंत में नया सीजन शुरू होने की जिसके बाद चीनी के दामों में गिरावट आने का अनुमान है. हालांकि, आगामी त्यौहारों के सीजन में चीनी की कीमतें तेज बनी रहेंगी. ईेशर नहार चीनी व्यापारी, मार्केटयाड  
 bfsbh
आवक कम होगी और दाम भी ऊंचे रहेंगे

बारिश में देरी होने के कारण गन्ने की बुवाई प्रभावित हुई है. गन्ने की बुवाई में समय लगने के कारण चीनी मिलें देर से शुरू होने की संभावना है. केंद्र सरकार के लिए उपलब्ध चीनी के स्टॉक पर ध्यान देना आवश्यक है. त्यौहारों के मौसम में मांग की तुलना में चीनी की आवक कम होगी और दाम भी ऊंचे रहेंगे. नवंबर महीने के पहले सप्ताह में चीनी के दाम कम होने की संभावना है. मुकेश गोयल चीनी व्यापारी, मार्केटयाड
 

bfsbh