लखीमचंद आर्य फाउंडेशन (एलएएफ) ने पुणे के येरवड़ा में अपने तीसरे नि:शुल्क चिकित्सा क्लीनिक लखीमचंद आर्य क्लीनिक का शुभारंभ किया. इस क्लीनिक का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है. यहां मरीजों को डॉक्टर से नि:शुल्क परामर्श के साथ बीमारी के निदान के बाद निर्धारित दवाइयां भी मुफ्त दी जाएंगी. इस फाउंडेशन की स्थापना एमआरसी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन राजपाल आर्य ने अपने दिवंगत पिता लखीमचंद आर्य की स्मृति में की थी. इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि येरवड़ा परिसर के वरिष्ठ उद्योगपति श्री कृष्णमुरारी अग्रवाल थे. इस क्लीनिक के उद्घाटन अवसर पर डॉ. संतोष अग्रवाल, एड. संजय ताराचंद अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल तथा योगेश गोयल और उनकी पत्नी, आर्य परिवार के सदस्य तथा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे. इस अवसर पर लखमीचंद आर्य फाउंडेशन के निदेशक राजपाल आर्य ने कहा कि समाज को सार्थक रूप से कुछ लौटाना फाउंडेशन का हमेशा से उद्देश्य रहा है. इसका लक्ष्य जरूरतमंद लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं नि:शुल्क पहुंचाना है.