हर्षवर्धन सपकाल माफी मांगें : योगेश बहल

एनसीपी द्वारा कांग्रेस के विरोध में जोरदार प्रदर्शन जमकर की नारेबाजी

    06-Aug-2026
Total Views |
 

NCP
पिंपरी, 5 अगस्त (आ.प्र.)
पिंपरी-चिंचवड़ शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की ओर से शहराध्यक्ष याेगेश बहल के नेतृत्व में कांग्रेस का जाेरदार विराेध जताया गया. प्रदर्शन के दाैरान पार्टी ने मुख्य मांग की कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल अपने गैर-जिम्मेदाराना बयान और पार्टी के आधिकारिक ‘ए्नस’ हैंडल पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी काे तुरंत हटाएं और उप-मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें.
 
इस बारे में बात करते हुए शहराध्यक्ष ने कहा, वास्तव में राजनीति में काम करते समय किसी भी राजनीतिक दल काे महिलाओं के प्रति हमेशा जिम्मेदारी और सम्मानपूर्वक बाेलना चाहिए. भारतीय संस्कृति में महिलाओं का बहुत ऊंचा स्थान है, जिसे हमेशा बनाए रखना और उन्हें मान-सम्मान देना प्राथमिक बात हाेनी चाहिए. दिवंगत अजित के असमय चले जाने से जाे दुखाें का पहाड़ उन पर और उनके परिवार पर टूटा, उसके बावजूद उन्हाेंने राज्य के आम नागरिकाें काे केंद्र में रखकर खुद काे सक्रिय किया.
जब वे राज्य काे प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही हैं, ऐसे में कांग्रेस द्वारा इस्तेमाल की गई ‘गूंगी गुड़िया’ जैसी भाषा न केवल एक सक्षम महिला नेता का अपमान है, बल्कि हर कर्तव्यनिष्ठ महिला के सम्मान का अपमान है. महाराष्ट्र कांग्रेस काे इसके लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए.
 
प्रदर्शनकारियाें की ओर से शहराध्यक्ष बहल ने यह मांग रखी.
इस विराेध-प्रदर्शन में एनसीपी शहराध्यक्ष याेगेश बहल, विपक्ष के नेता भाऊसाहेब भाेईर, विट्ठल उर्फ नाना काटे, महिला अध्यक्ष कविता आल्हाट, कार्याध्यक्ष राहुल भाेसले, फजल शेख, शाम लांडे, पूर्व महापाैर व नगरसेविका वैशाली घाेड़ेकर, युवा अध्यक्ष शेखर काटे, नगरसेविका व युवती अध्यक्ष वर्षा जगताप आदि सहित कई पदाधिकारी शामिल थे.