विपक्ष ने सरकार के खिलाफ विरोध और तेज किया

राम मंदिर चोरी, लाठीचार्ज पर अमित शाह के बयान न देने पर संसद में नारेबाजी-प्रदर्शन

    06-Aug-2026
Total Views |

oppositionparty 
नई दिल्ली, 5 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
विपक्ष ने बुधवार काे सरकार के खिलाफ अपना विराेध और तेज कर दिया है. राम मंदिर चाेरी, लाठीचार्ज पर अमित शाह के बयान न देने पर संसद में नारेबाजी और जाेरदार प्रदर्शन किया. राहुल गांधी के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा से संसद तक मार्च निकाला. इस माैके पर खड़गे ने कहा- पीएम माेदी व अमित शाह सदन में आएं. उन्हाेंने कहा- विपक्ष चर्चा के लिए तैयार है.वहीं दूसरी ओर किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के साथ परिसीमन बिल पर अलग से 50 मिनट तक चर्चा की. बिल पास कराने के लिए उनसे सहयाेग भी मांगा.
सरकार परिसीमन पर चर्चा के लिए 16 से 18 अगस्त तक संसद का विशेष सत्र बुला सकती है.
 
हालांकि राहुल गांधी ने इसके लिए सीधे मना कर दिया. राहुल पहले चढ़ावा चाेरी और लाठीचार्ज के मुद्दे पर चर्चा और जवाब चाहते हैं. इससे पहले विपक्षी सांसदाें ने संसद परिसर में विराेध प्रदर्शन किया. उधर सुप्रीम काेर्ट में जजाें की संख्या बढ़ाने वाला बिल राज्यसभा में पास हाे गया है. 3 अगस्त काे इसे लाेकसभा से पास किया गया था. अब सुप्रीम काेर्ट में जजाें की संख्या 34 से बढ़कर 38 हाे जाएगी. सरकार ने 16 से 18 अप्रैल तक भी संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया था. इस दाैरान परिसीमन संशाेधन संविधान बिल, संविधान का 131वां संशाेधन बिल और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशाेधन) बिल पर चर्चा की गई थी. 18 अप्रैल काे संविधान का 131वां संशाेधन बिल पर वाेटिंग हुई थी लेकिन सरकार बिल लाेकसभा में पास नहीं करा पाई थी.