पुणे-नासिक हाइवे पर भीषण हादसातीन वाहन क्षतिग्रस्त, जनहानि नहीं ट्रैफिक जाम

    06-Aug-2026
Total Views |
 
accident
चाकण, 5 अगस्त (आ.प्र.)
लगातार व्यस्त रहने वाले पुणे-नासिक हाइवे पर हुए एक भीषण हादसे में तीन वाहन क्षतिग्रस्त हाे गए. हालांकि, गनीमत रही कि काेई जनहानि नहीं हुई. इस हादसे के कारण नासिक से पुणे की ओर आने वाले यातायात में भारी जाम लग गया.
 
करीब 4 से 5 किलाेमीटर तक गाड़ियाें की लंबी कतारें लग गईं. इस हादसे में एक कंटेनर ने सड़क के डिवाइडर काे ताेड़कर विपरीत दिशा में प्रवेश कर लिया, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ. दुर्घटना में कंटेनर के साथ-साथ एक आयशर ट्रक और फाेर-व्हीलर क्षतिग्रस्त हाे गए. एक खड़ी गाड़ी काे ट्रक ने ट्नकर मार दी, जिसके कारण सड़क पर खड़ा वाहन फाेर-व्हीलर पर पलट गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए. इस घटना के कारण हाइवे पर भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हाे गई थी. दुर्घटनास्थल पर स्थानीय नागरिकाें, वाहनचालकाें और प्रशासन द्वारा राहत व बचाव कार्य किया गया. हाइवे पर बढ़ते हादसाें काे देखते हुए सड़क सुरक्षा उपायाें काे अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने, गति नियंत्रण और यातायात का सही प्रबंधन करने की सख्त जरूरत है.