आबेदा पी. इनामदार ने डॉ. पी.ए. इनामदार विश्वविद्यालय के चांसलर का पद संभाला

    07-Aug-2026
Total Views |
ghrtfhg
 पुणे, 6 अगस्त (आ.प्र.)

डॉ. पी.ए. इनामदार विश्वविद्यालय (पुणे) की नई चांसलर (कुलाधिपति) के रूप में आबेदा पी. इनामदार ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है. शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में चार दशक से अधिक समय से सक्रिय आबेदा पी. इनामदार वर्तमान में महाराष्ट्र कॉस्मोपॉलिटन एजुकेशन सोसायटी (एमसीई सोसायटी), पुणे की अध्यक्ष भी हैं. उनकी नियुक्ति पर महाराष्ट्र कॉस्मोपॉलिटन एजुकेशन सोसायटी के सचिव इरफान जे. शेख, इफ्तेकार इनामदार, मुजफ्फर शेख, हाजी कादिर कुरैशी, अफजल खान, शाहिदा सैयद, मशकूर शेख तथा आजम कैंपस से संबद्ध विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं के न्यासियों एवं पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. पदभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में आबेदा पी. इनामदार ने कहा कि डॉ. पी. ए. इनामदार वेिशविद्यालय की पहचान उसके मूल्यों से है और ये मूल्य सदैव अक्षुण्ण रहेंगे. उन्होंने कहा कि शैक्षणिक उत्कृष्टता, ईमानदारी, सामाजिक उत्तरदायित्व, नवाचार और मानवता की सेवा वेिशविद्यालय के मूल सिद्धांत हैं तथा इन्हीं आदर्शों के आधार पर संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी. उन्होंने वेिशास व्यक्त किया कि वेिशविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध, नवाचार और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा.