चाकण/पुणे, 6 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
चाकण एमआईडीसी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) तथा एमआईडीसी के अधीन आने वाले सभी रास्ताें काे आगामी 25 अगस्त तक गड्ढामुक्त किया जाए. 25 अगस्त के बाद वे स्वयं माैके पर निरीक्षण करेंगे. निर्धारित समय- सीमा के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए गए ताे कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, सड़काें पर गड्ढाें के कारण दुर्घटना हाेने पर संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ऐसे स्पष्ट निर्देश जिलाधिकारी जीतेंद्र डूडी ने दिए.
चाकण क्षेत्र में सड़काें के गड्ढाें, यातायात व्यवस्था, बारिश के माैसम में किए जाने वाले उपायाें तथा नदी और नालाें में अतिक्रमण की स्थिति की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी कार्यालय की आयाेजित बैठक में वे बाेल रहे थे.
बैठक में महाराष्ट्र औद्याेगिक विकास महामंडल के क्षेत्रीय कार्यालय के अधीक्षक अभियंता निलेश माेडवे, एमआईडीसी के वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार संजयकुमार मांगिलवाड़ पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) के शिवकुमार गाेपाल, चाकण यातायात शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त गुलाब इनामदार, महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (एमएसआरडीसी) के अधीक्षक अभियंता प्रवीण सुमंत सहित महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल, सार्वजनिक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा संबंधित विभागाें के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.उन्हाेंने बताया कि चाकण क्षेत्र की नदियाें, नालाें तथा सार्वजनिक सड़काें पर किए गए अतिक्रमण संबंधित लाेगाें द्वारा एक महीने के भीतर अपने खर्च पर हटा लिए जाएं. समयसीमा समाप्त हाेने के बाद भी अतिक्रमण कायम रहने पर प्रशासन की ओर से उन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएगी. अतिक्रमण हटाने में हाेने वाला खर्च संबंधित लाेगाें से वसूल किया जाएगा.
साथ ही संबंधित लाेगाें के खिलाफ प्रचलित कानूनाें और नियमाें के अनुसार कार्रवाई भी की जाएगी.बैठक में चाकण क्षेत्र के खतरनाक स्थानाें की समीक्षा की गई. वाहन चालकाें की सुरक्षा के लिए खतरनाक गतिराेधकाें काे हटाकर राष्ट्रीय सड़क कांग्रेस के मानकाें के अनुसार गतिराेधक बनाए जाएं. साथ ही आवश्यक स्थानाें पर दिशासूचक बाेर्ड, सड़क संकेत, परावर्तक पट्टियां और अन्य सुरक्षा उपाय तत्काल किए जाएं.
बैठक में संबंधित विभागाें के कार्याें की समीक्षा कर लंबित कार्याें काे तत्काल पूरा करने के निर्देश भी दिए गए.इन सभी स्थानाें पर तत्काल गड्ढे भरने, सड़काें की मरम्मत करने, सड़काें के किनाराें में सुधार करने तथा आवश्यक स्थानाें पर सुरक्षा उपाय लागू करने के संबंध में संबंधित एजेंसियाें काे निर्देश दिए गए.