हरियाणा में SIR के दौरान 34 लाख नाम कटे

44 लाख नामों में त्रुटियां मिलीं, 43 लाख लोगों को नोटिस भेजा

    07-Aug-2026
Total Views |
 
SIR
चंडीगढ़, 6 अगस्त (वि.प्र.)
हरियाणा में एसआईआर के दाैरान 34 लाख नाम कटे है. 44 लाख नामाें में त्रुटियां मिलीं.43 लाख लाेगाें काे जानकारी देने के लिए नाेटिस भेजा गया.
 
हरियाणा में मतदाता सूचियाें के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआइआर) के दाैरान जहां 34 लाख संदिग्ध मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियाें से काटे जा चुके हैं, वहीं लगभग 44 लाख मतदाता ऐसे भी सामने आए हैं, जिनके नामाें की पिछली मतदाता सूचियाें से मैचिंग नहीं हुई और नाम मिसमैच मिले हैं.
 
करीब 28 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनके नाम मतदाता साल 2002 की मतदाता सूचियाें में मिसमैच पाए गए हैं, जबकि 16 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनकी मैचिंग नहीं हाे रखी है. राज्य में कुल दाे कराेड़ छह लाख मतदाता हैं, जिनमें से 34 लाख मतदाता पहले ही बाहर हाे चुके हैं. हरियाणा के निर्वाचन विभाग ने अब मतदाता सूचियाें के शुद्धिकरण की प्रक्रिया आरंभ की है.
 
निर्वाचन आयाेग की ओर से ऐसे सभी मतदाताओं काे नाेटिस भिजवाए जा रहे हैं, ताकि वे अपने वाेटर कार्ड और मतदाता सूची में करेक्शन करवा सकें, लेकिन अभी तक मतदाताओं की अपेक्षित प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. मतदाता सूची काे त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए अब तक 42.69 लाख से अधिक नाेटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इनके मुकाबले दावे और आपत्तियाें के लिए प्राप्त आवेदनाें की संख्या काफी कम है.