आईटी पार्क में अमेरिकन आर्मी का मॉक ड्रिल

पांच घंटे तक चले रोमांचक प्रदर्शन में 100 से अधिक कमांडो शामिल

    07-Aug-2026
Total Views |

mockdrill 
हिंजवड़ी, 6 अगस्त (आ.प्र.)
वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध हिंजवड़ी आईटी पार्क की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए बुधवार, 5 अगस्त काे अमेरिकन आर्मी के साथ भारतीय नेशनल सिक्याेरिटी गार्ड (एनएसजी) द्वारा पांच घंटे का विशेष माॅक ड्रिल आयाेजित किया गया. महाराष्ट्र आतंकवाद निराेधी दस्ता (एटीएस), देश की अन्य सुरक्षा एजेंसियां, पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य जांच एजेंसियाें द्वारा शाम 4 से रात 9 बजे के बीच किए गए इस अभ्यास और अचानक आए सैन्य काफिले के कारण कुछ समय के लिए इलाके में भारी हड़कंप मच गया था.
 
माण-हिंजवड़ी क्षेत्र में स्थित एक प्रतिष्ठित कंपनी के परिसर में शाम लगभग चार बजे कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच अमेरिकन आर्मी के 17 जवान और साथ ही एनएसजी का काफिला पहुंचा. किसी भी आपातकालीन या गंभीर स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियाें के बीच समन्वय, तत्परता और उनकी त्वरित प्रतिक्रिया काे परखना इस माॅक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य था. इस पूरे अभ्यास में 100 से अधिक एनएसजी कमांडाे ने भाग लिया.
 
हिंजवड़ी आईटी पार्क में देश- विदेश की कई बड़ी कंपनियां हैं और राेजाना हजाराें कर्मचारियाें की आवाजाही हाेती है. संवेदनशील क्षेत्र माने जाने वाले इस इलाके में संभावित खतराें और आपातकालीन स्थितियाें काे नियंत्रण में लाने के लिए एनएसजी कमांडाे ने आधुनिक तकनीक और उन्नत हथियाराें का उपयाेग करते हुए राेमांचक प्रदर्शन किया. स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियाें ने भी इस अभ्यास में सक्रिय रूप से भाग लिया. अचानक शुरू हुए इस अभियान से शुरुआत में नागरिकाें में उत्सुकता और आश्चर्य देखने काे मिला. हालांकि, जब यह स्पष्ट हुआ कि यह एक माॅक ड्रिल है, ताे सभी ने राहत की सांस ली.
सुरक्षा एजेंसियाें की इस सतर्कता के चलते आईटी पार्क की सुरक्षा काे लेकर संताेष व्यक्त किया जा रहा ह.