लायंस क्लब ऑफ पूना गणेशखिंड का पदग्रहण समारोह संपन्न

गोवा के रैडिसन होटल के भव्य कार्यक्रम में लायन विकास अग्रवाल द्वारा क्लब के अध्यक्ष पद का शपथ ग्रहण

    07-Aug-2026
Total Views |

vfsg 
पणजी/पुणे, 6 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

रैडिसन होटल, गोवा में लायंस क्लब ऑफ पूना गणेशखिंड के लायन वर्ष 2026- 27 के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं संचालक मंडल (Board of Directors) का भव्य पदस्थापना समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ. समारोह में लायन विकास अग्रवाल ने क्लब के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की. उनके साथ लायन विक्रांत अग्रवाल ने सचिव, लायन संजय खंडेलवाल ने कोषाध्यक्ष तथा नवगठित संचालक मंडल ने भी अपने-अपने पदों की शपथ ग्रहण की. समारोह के इंस्टॉलेशन ऑफिसर के रूप में लायन द्वारका जालान ने अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं संचालक मंडल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं. वहीं क्लब के नए सदस्यों का इंडक्शन समारोह लायन विजय भंडारी द्वारा संपन्न कराया गया. इस भव्य समारोह के इंस्टॉलेशन चेयरपर्सन लायन हेमंत बाफना रहे. कार्यक्रम के संयोजक लायन शाम खंडेलवाल, लायन रवि कुस्तुले एवं लायन योगेश पोद्दार रहे. समारोह का प्रभावी मंच संचालन (चरीींशी ेष उशीशोपू) सोनल राजौरे एवं प्रशांत अग्रवाल ने किया. इस अवसर पर क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष (खझझ) लायन गोपालकृष्ण अग्रवाल की उल्लेखनीय सेवाओं का सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया. अपने संबोधन में अध्यक्ष लायन विकास अग्रवाल ने सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया. उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर समाज सेवा के विविध प्रकल्पों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया. इस अवसर पर क्लब की फर्स्ट लेडी लायन टीना अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए.समारोह में बड़ी संख्या में लायन सदस्य, पूर्व पदाधिकारी, गणमान्य अतिथि एवं आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे. पूरा आयोजन सौहार्द, उत्साह एवं लायनवाद की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.