भारत और श्रीलंका के बीच आज से प्रैक्टिस मैच

मौसम विभाग ने मुकाबले के बीच झमाझम बारिश की आशंका जताई

    07-Aug-2026
Total Views |
 
match
काेलंबाे, 6 अगस्त (वि.प्र.)
भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार काे श्रीलंका पहुंच गयी है. अब शुक्रवार यानी 7 अगस्त से भारतीय टीम श्रीलंका के साथ प्रैक्टिस मैच खेलने वाली है.जिससे आने वाले दाे मैचाें की तैयारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है. लेकिन तीन दिवसीय इस प्रैक्टिस टेस्ट मैच के तीनाें ही दिन बारिश की आशंका जताई गई है.
 
एक्यूवेदर के मुताबिक तीनाें दिन झमाझम बारिश हाे सकती है. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम के लिए ऐसे में मुश्किलें बढ़ सकती हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहाज भारत के लिए यह दाैरा काफी अहम है. भारत काे अपने अभियान की शुरुआत शुक्रवार 7 अगस्त से तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच के जरिए करनी थी, लेकिन इस मैच के रद्द हाेने या बुरी तरह प्रभावित हाेने का बड़ा खतरा मंडरा रहा है.
 
एक्यूवेदर के मुताबिक 7 से 9 अगस्त तक काेलंबाे में हाेने वाले इस अभ्यास मैच के तीनाें दिन झमाझम बारिश हाेने की पूरी आशंका है. मैच के पहले दिन यानी शुक्रवार काे बारिश की संभावना 91% तक जताई गई है.
वहीं बादल 99% तक छाए रहेंगे. कैंडी से काेलंबाे के रास्ते में भी लगातार तेज बारिश देखने काे मिली है. ऐसे में पहले ही दिन से मैदान पर पानी फिरना तय माना जा रहा है.
 
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए बेहद अहम है.भारतीय टीम फिलहाल तालिका में 5वें स्थान पर है. गाॅल में 15 अगस्त से शुरू हाेने वाले पहले टेस्ट से पहले भारतीय टीम इस तीन दिवसीय वाॅर्म- अप मैच के जरिए वहां की परिस्थितियाें में ढलना चाहती थी.
 
लेकिन अगर बारिश के कारण यह मैच धुल जाता है ताे शुभमन गिल की अगुवाई वाली युवा टीम बिना किसी ठाेस तैयारी के सीधे मैदान में उतरने काे मजबूर हाेगी.बारिश के कारण यह मैच धुल जाता है ताे शुभमन गिल की अगुवाई वाली युवा टीम बिना किसी ठाेस तैयारी के सीधे मैदान में उतरने काे मजबूर हाेगी. बारिश के इस संकट से पहले ही कई भारतीय खिलाड़ियाें की चाेटाें से जूझ रहे हैं.
 
भारतीय टेस्ट टीम शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (फिटनेस कंसर्न काे देखते हुए), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुतार, माेहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी.