रांची, 6 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
छात्राें के आंदाेलन के सामने झारखंड सरकार झुकी.छात्राें से बातचीत काे तैयार हाे गई है. इस बातचीत में 8 छात्र, 1 वकील और दाे विशेषज्ञ सरकार से चर्चा करेंगे. झारखंड पब्लिक सर्विस कमिशन में भारी भ्रष्टाचार काे लेकर सरकार ए्नशन के लिए तैयार हाे गई है.
गझडउ-गडडउ समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं काे लेकर रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्राेंका आंदाेलन जारी है. इस बीच आंदाेलनकारी छात्राें ने प्रतिनिधिमंडल की सूची जारी कर दी है.इस प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व में राज्य सरकार के साथ बातचीत हाेगी. प्रतिनिधिमंडल में 8 छात्र प्रतिनिधियाें के अलावा दाे पत्रकार और एक वकील काे शामिल किया गया. हालांकि उन्हाेंने स्पष्ट कर दिया है कि वार्ता के दाैरान सभी मांगें और तथ्य केवल छात्र प्रतिनिधि ही सरकार के सामने रखेंगे.
आंदाेलनकारियाें की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि पत्रकार और कानूनविद केवल अभिभावक एवं मार्गदर्शक की भूमिका में प्रतिनिधिमंडल के साथ माैजूद रहेंगे. बैठक के दाैरान किसी भी मुद्दे, मांग या तथ्य काे केवल छात्र प्रतिनिधि ही सरकार के समक्ष प्रस्तुत करेंगे.
इसके साथ ही स्पष्ट किया गया है कि पत्रकार और कानूनविद वार्ता के दाैरान किसी प्रकार का बयान नहीं देंगे और न ही किसी मुद्दे पर अपनी ओर से पक्ष रखेंगे. मीडिया से जुड़े प्रतिनिधियाें काे निर्देश दिया गया है कि बैठक स्थल के अंदर प्रवेश के दाैरान वे माइक, कैमरा, रिकाॅर्डिंग डिवाइस या किसी भी प्रकार का साउंड सिस्टम साथ लेकर नहीं जाएंगे.
पूरी वार्ता छात्र प्रतिनिधियाें के नेतृत्व में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संचालित की जाएगी.पिछले 13 दिनाें से जयपाल सिंह स्टेडियम में आंदाेलन जारी है. इस बीच पहली बार छात्र प्रतिनिधिमंडल की आधिकारिक सूची सामने आई है.ऐसे में अब छात्राें और सरकार के बीच हाेने वाली संभावित वार्ता पर सभी की नजरें टिकी हैं. आंदाेलनकारी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वे बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन समाधान ठाेस और लिखित रूप में चाहते हैं.