जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार व देशभक्त

मुंबई में 2000 से अधिक युवाओं को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा

    07-Aug-2026
Total Views |
 
RSS
मुंबई, 6 अगस्त (वि.प्र.)
जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार व देशभक्त है. यह प्रतिपादन गुरुवार काे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक माेहन भागवत ने किया. वे मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आयाेजित इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस सम्मेलन में 2000 से अधिक युवाओं काे संबाेधित कर रहे थे. उन्हाेंने कहा- हमें युवाओं की बात समझनी चाहिए. उनसे बात नहीं हुई तभी ताे आंदाेलन हुआ. हमें आदेश देने से बचना चाहिए.
 
माेहन भागवत ने कहा कि अपनी मांगाें काे लेकर आंदाेलन करने वाले युवाओं काे राष्ट्रविराेधी नहीं कहा जा सकता. उन्हाेंने कहा कि यह युवा इसी देश के नागरिक हैं और देश का भविष्य हैं. लाेकतंत्र में आंदाेलन अपनी बात रखने, संवाद शुरू करने और सहमति बनाने का एक वैध माध्यम है. उन्हाेंने कहा कि किसी भी मतभेद का समाधान बातचीत और आपसी सम्मान से ही संभव है. उन्हाेंने यह भी कहा कि समस्याओं का समाधान भारतीय संविधान के दायरे में ही तलाशा जाना चाहिए. डाॅक्टर भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए सांविधानिक मार्ग पर चलकर ही लाेकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत हाे सकती है. आरएसएस प्रमुख ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी पहले की तुलना में अलग साेच रखती है.उन्हाेंने कहा कि जेन-जी और जेन-अल्फा के युवा किसी भी बात काे बिना समझे स्वीकार नहीं करते. वे हर विषय पर तार्किक और तथ्य आधारित जवाब चाहते हैं.