राजस्थान में चश्मा हटाने की सर्जरी में नई पहल

डॉ. वीरेंद्र लेजर फेको सर्जरी सेंटर में लगाई गई ELITA SILK मशीन

    07-Aug-2026
Total Views |

vFDg 
जयपुर, 6 अगस्त (आ.प्र.)

राजस्थान में लेजर द्वारा चश्मा हटाने की सर्जरी को नई दिशा देते हुए Perfect Vision by Dr. Virendra Laser Phaco Surgery Centre ने फ्लैपलेस लेटिक्यूल एक्सट्रैक्शन तकनीक के लिए राजस्थान की पहली ELITA SILK मशीन स्थापित की है. Johnson Johnson Vision द्वारा विकसित यह अत्याधुनिक तकनीक चश्मा हटाने की सर्जरी के क्षेत्र में नवीनतम उपलब्धियों में से एक मानी जाती है. ELITA SILK एक नेक्स्ट जनरेशन फ्लैपलेस एवं ब्लेडलेस लेजर विजन करेक्शन प्रक्रिया है, जिसमें कॉर्निया के भीतर एक सूक्ष्म लेटिक्यूल बनाकर लगभग 2 मिमी के छोटे चीरे से निकाला जाता है. यह तकनीक बेहतर सुरक्षा, अधिक आराम व तेज रिकवरी के लिए जानी जाती है. डॉ. वीरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि उनका संस्थान पिछले दो दशकों से रिफ्रैक्टिव सर्जरी के क्षेत्र में लगातार नई तकनीकों को राजस्थान में उपलब्ध कराने में अग्रणी रहा है. वर्ष 1999 में लेजर द्वारा चश्मा हटाने की LASIK सर्जरी की शुरुआत करने वाला यह पहला सेंटर रहा. ELITA SILK की स्थापना के साथ ही यह सेंटर राजस्थान का पहला तथा भारत का एकमात्र ऐसा अस्पताल बन गया है जहां वेिश की दो सबसे आधुनिक फ्लैपलेस लेजर विजन करेक्शन तकनीकें SMILE Pro एवं SILK दोनों उपलब्ध हैं. इसके अतिरिक्त LASIK, Femto LASIK, PRK, ICL सहित चश्मा हटाने के सभी प्रमुख विकल्प भी यहां उपलब्ध हैं.