नई दिल्ली, 6 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
संसद के मानसून सत्र में गुरुवार काे पीएम माेदी-अमित शाह के सदन में न आने पर विपक्ष द्वारा आक्रामक रुख अपनाया गया. लाेकसभा व राज्यसभा में भारी हंगामा किया. इस बीच मल्लिकार्जुन खड़गे व रिजिजू में तीखी बहस हुई. खड़गे ने कहा-लाठीचार्ज, परीक्षा लीक पर अमित शाह सदन में क्यों नहीं आ रहे हैं. प्रधानमंत्री आकर माफीनामा दें, अमित शाह बताएं लाठियां आखिर किसने चलवायीं? रिजिजू ने कहा-खड़गे बार-बार एक ही मुद्दे उठा रहे हैं. नए व अन्य सांसदाें काे बाेलने का माैका नहीं मिल रहा है.
भारी गतिराेध के बीच किरेन रिजिजू राहुल गांधी से फिर चर्चा की, सदन चलाने के लिए सहयाेग मांगा. खड़गे ने कहा- क्या अब मुझे किरेन रिजिजू से सीखना पड़ेगा. वे चेयरमैन के चेंबर में जाकर बाेलते हैं कि राेज मैं ही यहां आकर बाेलता हूं्. अगर मैं नियम नहीं पढ़ूंगा ताे क्या उनकी दी हुई चीजें पढ़ूं? खड़गे ने कहा- क्या बाेलना है, कब बाेलना है और कैसे बाेलना है, यह तय करना मेरा अधिकार है. सत्ता पक्ष हमारे सांसदाें का अपमान कर रहा है. मैं सिर्फ अमित शाह के संसद में आकर जवाब देने की मांग कर रहा हूं्.
इस सदन में जेटली जी ने खुद कहा था कि रुकावट लाेकतंत्र का हिस्सा है. इस पर रिजिजू ने कहा- कांग्रेस अध्यक्ष विपक्ष के नए सदस्याें काे बाेलने का माैका ही नहीं दे रहे हैं. एक ही मुद्दे पर बार-बार बाेलकर समय बर्बाद कर रहे हैं. पवन खेड़ा कांग्रेस के नए सांसद है. संसदीय कार्य मंत्री के ताैर पर मैं सदन में उन्हें सम्मानित करना चाहता हूं्.
लेकिन दिक्कत यह है खेड़ा काे अब तक वेलकम स्पीच देने तक का माैका नहीं मिला. सुबह 11 बजे लाेकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई. हंगामे के चलते लाेकसभा की कार्यवाही कुछ ही मिनटाें बाद दाेपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई. 2 बजे 10 मिनट कार्यवाही चलने के बाद लाेकसभा कल तक के लिए स्थगित कर दी गई. राज्यसभा में कार्यवाही करीब आधे घंटे चली. हंगामे के कारण करीब 11:25 बजे राज्यसभा की कार्यवाही दाेपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई.
दाेपहर 12 बजे कार्यवाही दाेबारा शुरू हुई.
इस दाैरान रिजिजू और खड़गे के बीच तीखी बहस हुई. राज्यसभा की कार्यवाही दाेपहर 2:15 बजे तक स्थगित कर दी गई.
2.15 बजे राज्यसभा की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित की गई. 2.45 बजे सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई्. दाेपहर 2 बजे गृह मंत्री अमित शाह भी संसद पहुंचे थे. विपक्ष 20 जुलाई से लगातार सदन में उनकी गैर माैजूदगी काे लेकर सवाल उठा रहा था. विपक्ष संसद मार्च के दाैरान छात्र प्रदर्शनकारियाें पर पुलिस एक्शन काे लेकर शाह से जवाब की मांग कर रहा है. लाेकसभा में दाेपहर 2 बजे कार्यवाही फिर शुरू हुई. सदन में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कराधन और अन्य विधियां (संशाेधन) विधेयक, 2026 काे पारित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे ध्वनि मत से पास हुआ. इसके बाद लाेकसभा कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई भाजपा सांसद डी. पुरंदेश्वरी लाेकसभा में निम्नलिखित प्रस्ताव पेश किया. यह सदन ‘विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025’ पर संयुक्त समिति की रिपाेर्ट पेश करने की समय-सीमा काे शीतकालीन सत्र, 2026 के अंतिम सप्ताह तक बढ़ाने पर सहमत है.