विनायक निम्हण छात्रवृत्ति ‌‘विनायकी‌’ समाज निर्माण करने वाली योजना : पद्मविभूषण डॉ. एस.बी.मजुमुदार

    07-Aug-2026
Total Views |

bhth 
पुणे, 6 अगस्त (आ.प्र.)

 शिक्षा से केवल एक विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे परिवार और उसके माध्यम से समाज का विकास होता है. आर्थिक कठिनाइयों के कारण शिक्षा से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों की मदद करने वाली ‌‘विनायकी‌’ विनायक निम्हण छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि समाज निर्माण करने वाली योजना है, ऐसा प्रतिपादन सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी के कुलपति पद्मविभूषण डॉ. एस.बी मुजुमदार ने किया. स्वर्गीय विधायक विनायक निम्हण की जयंती के अवसर पर सोमेेशर फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‌‘विनायकी‌’ विनायक निम्हण छात्रवृत्ति प्रदान समारोह में वे मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे. इस अवसर पर महापौर मंजूषा नागपुरे, उपमहापौर परशुराम वाडेकर, महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक के प्रमुख डॉ. विद्याधर अनासकर, मनपा के विपक्ष के नेता निलेश निकम, पूर्व मंत्री प्रो. सुरेश नवले, नगरसेविका सपना छाजेड़, नगरसेविका अंजली ओरसे, नगरसेविका पूजा जागडे, नगरसेविका निशा मानवतकर, नगरसेवक अमित गावड़े नगरसेवक अपूर्व खाड़े, नगरसेवक रविंद्र सालेगांवकर, जिला परिषद सदस्य मिलिंद वालंज, सोमेेशर फाउंडेशन की पूर्व नगरसेविका स्वातिताई निम्हण, आयोजक नगरसेवक सनी विनायक निम्हण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. इस अवसर पर सोमेेशर फाउंडेशन की ओर से 647 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई. इस अवसर पर डॉ. मुजुमदार ने कहा, शिक्षा पर सकल घरेलू उत्पाद का कम से कम छह प्रतिशत खर्च करने वाले देश विकसित होते हैं. भारत में भी शिक्षा पर अधिक निवेश किए जाने की आवश्यकता है. सनी निम्हण अपने पिता की सामाजिक विरासत को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थियों के साथ-साथ सक्षम समाज के निर्माण का कार्य कर रहे हैं. डॉ. विद्याधर अनासकर ने कहा, यह छात्रवृत्ति विद्यार्थियों पर वेिशास का प्रतीक है. इस सहायता के बल पर सफलता हासिल कर विद्यार्थियों को समाज का ऋण चुकाने की भावना बनाए रखनी चाहिए. इस अवसर पर सनी निम्हण ने कहा, युवाओं को मोबाइल का आदी होने के बजाय संस्कृति को बनाए रखना चाहिए. शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में स्वर्गीय विनायक निम्हण के कार्यों को आदर्श मानकर यह छात्रवृत्ति शुरू की गई है. आने वाले समय में सोमेेशर फाउंडेशन की ओर से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई अन्य उपक्रम चलाए जाएंगे. उमेश वाघ ने आभार व्यक्त किया.