'यूथविले' की 12वीं प्रीमियम स्टूडेंट हाउसिंग प्रॉपर्टी उ‌द्घाटित

    07-Aug-2026
Total Views |
 
business
शिवाजीनगर, 6 अगस्त (आ.प्र.)
भारत के तेजी से बढ़ते प्रीमियम स्टूडेंट हाउसिंग और काे-लिविंग ब्रांड ‘यूथविले’ ने पुणे के शिवाजीनगर में अपनी 12वीं कार्यशील संपत्ति का उद्घाटन किया. संचेती अस्पताल के पास स्थित यह नई प्राॅपर्टी विद्यार्थियाें काे विश्वस्तरीय, सुरक्षित और समुदाय- आधारित आवासीय अनुभव प्रदान करेगी.
 
उद्घाटन समाराेह काेहिनूर ग्रुप के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक कृष्णकुमार गाेयल, पद्म विभूषण डाॅ. के.एच.
संचेती, डाॅ. पराग संचेती, यूथविले के संस्थापक विनीत गाेयल और सहसंस्थापक रूपेश मित्तल की उपस्थिति में संपन्न हुआ. प्रमुख शैक्षणिक संस्थानाें और परिवहन साधनाें के समीप स्थित यह केंद्र छात्राें काे अध्ययन और व्यक्तिगत विकास के लिए आदर्श वातावरण प्रदान करता है. प्राॅपर्टी में पूर्णतः एसी कमरे, ताजा व पाैष्टिक भाेजन, हाई-स्पीड वाई-फाई, 24/7 बायाेमेट्रिक सुरक्षा, हाउसकीपिंग, लाॅन्ड्री, स्टडी एरिया और मनाेरंजक सुविधाएं शामिल हैं.
 
इस अवसर पर डाॅ. के.एच. संचेती और कृष्णकुमार गाेयल ने छात्राें के समग्र कल्याण, सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण आवास के लिए यूथविले के प्रयासाें की सराहना की. उन्हाेंने कहा साझेदारी फेसिलिटी विद्यार्थियाें के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी. संस्थापक विनीत गाेयल और सह-संस्थापक रूपेश मित्तल ने बताया कि यूथविले का उद्देश्य केवल रहने की जगह देना नहीं, बल्कि प्रेरणादायक समुदायाें का निर्माण करना है.