‌‘यूथविले‌’ की 12वीं प्रीमियम स्टूडेंट हाउसिंग प्रॉपर्टी उद्घाटित

    07-Aug-2026
Total Views |

fsgf 
शिवाजीनगर, 6 अगस्त (आ.प्र.)

भारत के तेजी से बढ़ते प्रीमियम स्टूडेंट हाउसिंग और को-लिविंग ब्रांड ‌‘यूथविले‌’ ने पुणे के शिवाजीनगर में अपनी 12वीं कार्यशील संपत्ति का उद्घाटन किया. संचेती अस्पताल के पास स्थित यह नई प्रॉपर्टी विद्यार्थियों को वेिशस्तरीय, सुरक्षित और समुदाय- आधारित आवासीय अनुभव प्रदान करेगी. उद्घाटन समारोह कोहिनूर ग्रुप के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक कृष्णकुमार गोयल, पद्म विभूषण डॉ. के.एच. संचेती, डॉ. पराग संचेती, यूथविले के संस्थापक विनीत गोयल और सहस ंस्थापक रूपेश मित्तल की उपस्थिति में संपन्न हुआ. प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों और परिवहन साधनों के समीप स्थित यह केंद्र छात्रों को अध्ययन और व्यक्तिगत विकास के लिए आदर्श वातावरण प्रदान करता है. प्रॉपर्टी में पूर्णतः एसी कमरे, ताजा व पौष्टिक भोजन, हाई-स्पीड वाई-फाई, 24/7 बायोमेट्रिक सुरक्षा, हाउसकीपिंग, लॉन्ड्री, स्टडी एरिया और मनोरंजक सुविधाएं शामिल हैं. इस अवसर पर डॉ. के.एच. संचेती और कृष्णकुमार गोयल ने छात्रों के समग्र कल्याण, सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण आवास के लिए यूथविले के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा साझेदारी फेसिलिटी विद्यार्थियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी. संस्थापक विनीत गोयल और सह-संस्थापक रूपेश मित्तल ने बताया कि यूथविले का उद्देश्य केवल रहने की जगह देना नहीं, बल्कि प्रेरणादायक समुदायों का निर्माण करना है.