अविस्मा मर्लेचा ने जापान में लहराया तिरंगा

सैतामा एशियन कप में पुणे की बेटी को मिला पांचवां स्थान

    09-Aug-2026
Total Views |

htgh
पुणे, 8 अगस्त (आ.प्र.)

सपने वही सच होते हैं, जिन्हें मेहनत और लगन का पंख मिल जाए. ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है पुणे की बेटी अविस्मा उपेश मर्लेचा की, जिसने अपनी स्केट्स पर देश का मान बढ़ाते हुए जापान की धरती पर भारत का झंडा ऊंचा किया. अविस्मा शहर प्रतिष्ठित बिजनेसमैन उपेश विजयकुमार मर्लेचा और डॉ. लकिशा मर्लेचा की बेटी है. द बिशप्स स्कूल, उंड्री की कक्षा 9वीं की छात्रा अविस्मा ने जापान में आयोजित सैतामा एशियन कप 2026 की इनलाइन फ्रीस्टाइल क्लासिक स्लैलम स्केटिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान प्राप्त किया. यह जीत सिर्फ एक पदक की कहानी नहीं, बल्कि हजारों घंटों की मेहनत, गिरने और फिर उठकर आगे बढ़ने के जअबे की गवाही है.पुणे के महर्षि नगर स्थित शिवशंकर सभागृह में प्रशिक्षक प्रफुल चंदणे और अर्चना चंदणे के मार्गदर्शन में अविस्मा नियमित रूप से कठिन अभ्यास कर रही है. उनकी मेहनत और अविस्मा के समर्पण ने मिलकर यह मुकाम हासिल किया है. रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के माध्यम से लगातार तीसरी बार भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अविस्मा ने यह साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, अगर हौसले बुलंद हों तो आसमान भी छोटा पड़ जाता है. पूरा समाज गर्व से अविस्मा की इस उपलब्धि की सराहना कर रहा है.