सूर्यदत्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन को स्वायत्तता

वैेिशक स्तर की शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि

    09-Aug-2026
Total Views |

jnyrj  
बावधन, 8 अगस्त (आ.प्र.)

सावित्रीबाई फुले पुणे वेिशविद्यालय से संबद्ध सूर्यदत्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (एसआईएमएमसी) को यूजीसी ने स्वायत्तता प्रदान की है. इसे संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार, शोध तथा वैेिशक स्तर की शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. एसआईएमएमसी में एमबीए, एमसीए, बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं. संस्थान एआईसीटीई की मान्यता प्राप्त है तथा नैक ने ‌‘ए‌’ ग्रेड प्रदान किया है. संस्थान अब उद्योग की बदलती जरूरतों और वैेिशक परिदृश्य के अनुरूप अपने कोर्सेस का निर्माण व अद्यतन कर सकेगा. मूल्यांकन प्रणाली में सुधार, शोध को बढ़ावा, उद्योग आधारित विषयों का समावेश तथा नवाचारपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा. सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रो.डॉ. संजय चोरड़िया ने कहा यह उपलब्धि संस्थान के गुणवत्तापूर्ण प्रयासों की पहचान है. हमारा उद्देश्य छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना, शोध व नवाचार को प्रोत्साहित करना तथा उद्योग और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहयोग को मजबूत बनाना है. सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन की उपाध्यक्ष एवं सचिव सुषमा चोरड़िया ने कहा यह उपलब्धि सूर्यदत्त परिवार की प्रतिबद्धता, गुणवत्ता व उत्कृष्टता का प्रमाण है.
 
संस्थान में अब एआई जैसे भविष्य उन्मुख विषय होंगे शामिल बताया गया कि संस्थान में अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता और जनरेटिव कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सोशल मीडिया एवं डिजिटल विज्ञापन, कंटेंट क्रिएटर और प्रभावशाली व्यक्तित्वों के माध्यम से विपणन समेत वीडियो विपणन और यूट्यूब रणनीति जैसे भविष्य उन्मुख विषयों को शामिल किया जाएगा.