महाराष्ट्र हॉकी टीम के खिलाड़ी फेलिक्स बी जोसेफ आयुध निर्माणी देहूरोड से सेवानिवृत्त हुए. उनके सम्मान में, खिलाड़ियों तथा सहकर्मियों द्वारा निर्माणी के क्लब हाउस में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. शरदेन्दु शुक्ला ‘शरद’ (कवि) ने फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ मिलकर उनको स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट किया. इस अवसर पर धीरज लोणकर, दिशांत सालवी, श्रीनाथ पटोले, हरि तापकीर, गौतम कदम, रमेश पिल्ले ने उनके प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की.