वाकड़, 8 जुलाई (आ.प्र.) लायन्स क्लब ऑफ आकुर्डी अग्रसेन के लायन वर्ष 2026-27 के नये पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह वाकड़ स्थित एम्बियंस होटल में संपन्न हुआ. यहां लायन पवन अग्रवाल ने क्लब के अध्यक्ष के रूप में शपथ ली. उनके साथ सचिव लायन आकाश गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष लायन गजानन अग्रवाल ने भी शपथ ग्रहण की. समारोह में इंस्टालेशन अधिकारी पीडीजी लायन दीपक शाह एवं इन्डक्शन अधिकारी आईपीडीजी लायन राजेश अग्रवाल उपस्थित थे. नये अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल की शुरुआत सेवा कार्य द्वारा की, जिसमें एक कैंसर पीड़ित बच्चे को 1.15 लाख रुपयों का अनुदान दिया गया. साथ ही सेंट जोन स्कूल में जरूरतमंद विद्यार्थियों को 155 यूनिफॉर्म वितरित की गईं. आने वाले समय में एम्बुलेंस उपहार के तौर पर देने के लिए उपस्थित सदस्यों द्वारा करीब 15 लाख रुपये की राशि जमा की गई. समारोह में क्लब के वरिष्ठ लायन भीमसेन अग्रवाल, लायन राजेंद्र गुप्ता, लायन पालीवाल, लायन अनिल अग्रवाल, लायन हिमांशु गुप्ता, लायन मोहन अग्रवाल, लायन जेडसी-1 वखारे, लायन आरसी सिकोलकर एवं पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र के कई वरिष्ठ उद्योगपति उपस्थित थे.