छ. संभाजीनगर, 31 अगस्त (वि.प्र.)
भाजपा ‘आरएसएस’ से बड़ी हाेने के भ्रम में ना रहे. यह प्रतिपादन काॅकराेच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया. वे संभाजीनगर में पत्रकारवार्ता के दाैरान भाजपा काे नसीहत देते हुए कहा. उन्हाेंने कहा-पीएम माेदी काे संघ प्रमुख माेहन भागवत की सलाह माननी चाहिए. उन्हाेंने छात्राें का अनादर न करने की बात कही थी. आरएसएस की वजह से ही बीजेपी सत्ता में है. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार दीपके ने कहा, मैं शुरू से ही यह कह रहा हूं कि भारतीय जनता पार्टी काे माेहन भागवत की बात सुननी चाहिए. 12 साल तक सत्ता में रहने और इतनी सारी एजेंसियाें के अपने हाथ में हाेने के बाद बीजेपी काे लग रहा है कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से बड़ी हाे गई है. उन्हाेंने कहा कि माेहन भागवत ने पहले भी कहा था कि विराेध कर रहे ‘जेन जी’ काे देश-विराेधी नहीं कहा जाना चाहिए. लेकिन प्रधानमंत्री एक नया शब्द लेकर आए ‘दिमागी नक्सल’.
इससे साफ पता चलता है कि पीएम माेहन भागवत की बात नहीं सुन रहे हैं. अभिजीत दीपके ने कहा कि जहां आरएसएस प्रमुख सबकाे साथ लेकर चलने और बच्चाें का अनादर न करने की बात करते हैं, वहीं पीएम ऐसे शब्दाें का इस्तेमाल करते हैं और यह अच्छा नहीं लगता.
दीपके ने कहा, उन्हें कम से कम माेहन भागवत की बात ताे सुननी चाहिए जाे उनके मार्गदर्शक हैं. वे (बीजेपी) आरएसएस की वजह से ही सत्ता में हैं. काॅकराेच जनता पार्टी के पांच सितंबर काे दिल्ली में हाेने वाले प्रदर्शन के बारे में भी दीपके ने बात की.