नई दिल्ली, 31 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
दिल्ली में 16 साल की छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना 4 अगस्त की है, पुलिस ने 31 अगस्त काे इसकी जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक पीड़ित ग्रेटर नाेएडा के परी चाैक पर बस में बैठी. आराेपियाें ने उसे कश्मीरी गेट पर छाेड़ा. इस दाैरान बस करीब 47 किमी दाैड़ती रही. बस के शीशाें पर पर्दे लगे थे. पुलिस ने बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप काे गिरफ्तार किया है.
आराेपियाें की गिरफ्तारी कब हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. पीड़ित उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं की छात्रा है. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित यूपी के मैनपुरी की रहने वाली है.
परिवार में झगड़ा हाेने पर बिना बताए नाेएडा में कजिन के घर के लिए बस से निकली.
मैनपुरी से नाेएडा की दूरी 300 किमी से ज्यादा है. भारी बारिश और अंधेरे के कारण छात्रा गलती से परी चाैक पर उतर गई थी.
फिर यहां से नाेएडा जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगी. इसी बीच वहां से एक खाली स्लीपर बस गुजरी. छात्रा ने बस काे रुकने का इशारा किया. ड्राइवर और कंडक्टर ने छात्रा काे बस में बैठा लिया.उन्हाेंने बताया कि बस नाेएडा सेक्टर-63 जा रही है. पुलिस के मुताबिक, बस चलने के कुछ समय बाद कंडक्टर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने की काेशिश की.
बस की फाेरेंसिक जांच की जा रही है. पुलिस सूत्राें के मुताबिक घटना वाले दिन बस में खराबी आने के बाद आराेपी उसे मरम्मत के लिए सूरजपुर (नाेएडा) की एक वर्कशाॅप में ले गए थे. मरम्मत पूरी हाेने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर खाली बस काे तिमारपुर ले जा रहे थे, तभी परी चाैक पर छात्रा ने रुकने का इशारा किया. पुलिस ने बताया कि दाेनाें ने बस के पर्दे वाले अंदरूनी हिस्से का इस्तेमाल देर रात सफर के दाैरान अपराध छिपाने के लिए किया.