आक्रामक तरीके से विपक्ष को जवाब दें : फडणवीस

पुणे में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सीएम ने कार्यकर्ताओं-नेताओं को दिया संदेश

    01-Sep-2026
Total Views |

mah 
पुणे, 31 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की ‘गणेश कला क्रीड़ा मंच’ में आयाेजित बैठक का समापन करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विपक्ष की कार्यप्रणाली बदल गई है. अब यह लड़ाई विचारधारा (आइडाेलाॅजी) की नहीं, बल्कि मुद्दाें की है. यह लड़ाई एक ‘फेक नैरेटिव’ की है. विपक्ष की कार्यप्रणाली काे समझें. विचारधारा की लड़ाई वे हार चुके हैं और अब मुद्दाें की लड़ाई शुरू है, जिसमें भी हम नहीं हारेंगे. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साेमवार काे पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं काे संबाेधित करते हुए घंटे भर के अपने भाषण में राहुल गांधी और कांग्रेस पर जाेरदार हमला बाेला. केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्याें का उल्लेख करते हुए उन्हाेंने कार्यकर्ताओं काे आगामी चुनावी व राजनीतिक लड़ाई के लिए मार्गदर्शन किया.
 
फडणवीस ने कहा विपक्ष अब स्कूल और राम मंदिर दानपेटी घाेटाले जैसे विषयाें पर बात कर रहा है. उनका अगला लक्ष्य नासिक का कुंभ मेला हाेगा.विपक्ष की बदली हुई कार्यप्रणाली काे समझना जरूरी है और अब आक्रामक रुख अपनाने का समय आ गया है. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण सहित राज्य मंत्रिमंडल के मंत्री और भाजपा के विभिन्न विभागाें के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित थे. उन्हाेंने कहा कांग्रेस ने संविधान के साथ सबसे अधिक छेड़छाड़ की है. राहुल गांधी अब जाे लाल किताब लेकर घूमते हैं, वह माओवाद की लाल किताब है. ‘संविधान बचाओ’ के नाम पर संविधान के मूल्याें काे ही चाेट पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.
 
जन लाेगाें ने आपातकाल के दाैरान मूलभूत अधिकाराें का हनन किया, वही आज संविधान की भाषा बाेल रहे हैं.
महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा ः
फडणवीस महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी फडणवीस ने कांग्रेस काे निशाने पर लिया. उन्हाेंने सवाल उठाया कि 2023 में महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने वालाें ने बाद में इसका विराेध क्याें किया? हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी 2029 में महिला आरक्षण लागू किए बिना नहीं रहेंगे. उन्हाेंने कहा कि महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है और राज्य में राेजगार सृजन काे बढ़ावा मिल रहा है.
विपक्ष चाहे कितना भी झूठा नैरेटिव तैयार कर ले, यदि विकास कार्याें की जानकारी लेकर जनता के बीच जाएंगे ताे सच्चाई सामने आ जाएगी.
 
सीजेपी का अर्थ ‘कांग्रेस जिताओ प्राेग्राम’
फडणवीस ने आराेप लगाया कि काॅकराेच जनता पार्टी (सीजेपी का मतलब) ‘कांग्रेस जिताओ प्राेग्राम’ है.
राहुल गांधी की ‘भारत जाेड़ाे यात्रा’ में शामिल वहीं 180 संगठन सीजेपी के साथ हैं. कार्यकर्ताओं काे समझना हाेगा कि सीजेपी केवल कुछ युवाओं का संगठन नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है. उन्हाेंने कार्यकर्ताओं से ऐसे संगठनाें के नैरेटिव का जवाब तथ्याें के आधार पर देने का आह्वान किया. उन्हाेंने कहा कि संवाद के माध्यम बदल गए हैं.
हमारे 90% लाेग फेसबुक पर अटके हुए हैं, जबकि अब 40% युवा इंस्टाग्राम पर हैं.
साेशल मीडिया के माध्यम से युवाओं तक पहुंचने के लिए उन्हाेंने इंस्टाग्राम, डिजिटल मीडिया और छाेटे वीडियाे (रील्स/शाॅट्स) का प्रभावी उपयाेग करने की सलाह दी.