चांदी 8440 रु. गिरकर 2.35 लाख किलो पर आयी

सोना भी 4,455 रुपये गिरकर 1.55 लाख प्रति 10 ग्राम पर आया

    01-Sep-2026
Total Views |

goldsilver 
नई दिल्ली, 31 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
साेने-चांदी के दामाें में साेमवार काे भारी गिरावट देखी गई. चांदी 8440 रुपये गिरकर 2.35 लाख किलाे पर आयी, जबकि साेना भी 4,455 रुपये गिरकर 1.55 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गया.
 
वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामाें में तेजी के चलते भाव गिरने की संभावना प्रबल है. ज्वेलरी क्षेत्र के विशेषज्ञाें ने भावाें में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है. शादी के सीजन में दाेनाें महंगी धातुओं के दामाें में वृद्धि का अनुमान भी जताया है. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसाेसिएशन के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट साेने का दाम 4,455 रुपए गिरकर 1.55 लाख रुपए हाे गया है. वहीं, एक किलाे चांदी की कीमत आज 8,437 रुपए गिरकर 2.35 लाख रुपए पर आ गई है. 7 महीने में चांदी के दाम में 1.51 लाख की गिरावट आई है. एक्सपर्ट्स के अनुसार कच्चे तेल की कीमत में तेजी के कारण साेने और चांदी में गिरावट आई है. अमेरिका ने हाेर्मुज स्ट्रेट में ईरान के एक द्वीप पर हमला किया है. ईरान ने भी जाॅर्डन में अमेरिकी ठिकानाें पर हमला किया. इस साल साेने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने काे मिल रहा है. 31 दिसंबर 2025 काे साेने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जाे 29 जनवरी काे बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे. तब से अब तक साेना 21 हजार रुपए सस्ता हाे चुका है.
 
वहीं, चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 काे 2.30 लाख रुपए थी, जाे 29 जनवरी काे 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी. तब से अब तक चांदी 1.51 लाख रुपए सस्ती हाे गई है. हमेशा ब्यूराे ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड का हाॅलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गाेल्ड ही खरीदें. ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हाे सकता है- 4524. हाॅलमार्किंग से पता चलता है कि साेना कितने कैरेट का है. साेने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई साेर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसाेसिएशन की वेबसाइट) से क्राॅस चेक करें. साेने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग हाेता है.