एशिया कप : भारत ने थाइलैंड को 94 रन से हराया

दीप्ति शर्मा ने बिना रन दिए 3 विकेट झटके, प्लेयर ऑफ द मैच शेफाली शर्मा ने 64 रन बनाए

    01-Sep-2026
Total Views |

sports 
दुबई, 31 अगस्त (वि.प्र.)
भारत ने विमेंस टी-20 एशिया कप में जीत से शुरुआत की है. टीम ने रविवार काे थाईलैंड काे 94 रन से हराया.
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में थाईलैंड 160 रन चेज करते हुए 16.1 ओवर में 65 रन पर ऑलआउट हाे गई.
 
150वां मैच खेल रहीं दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके और काेई रन नहीं दिया. वे वुमेंस टी-20 इंटरनेशनल की टाॅप विकेट टेकर भी बन गईं. नंदनी शर्मा ने भी 3 विकेट लिए. श्री चरणी ने 2 विकेट लिए.
 
प्लेयर ऑफ द मैच शेफाली शर्मा ने 36 बाॅल पर 64 रन बनाए. उनकी पारी में 8 चाैके और 3 छक्के शामिल रहे.
भारतीय टीम का दूसरा मैच 5 सितंबर काे पाकिस्तान से इसी मैदान पर हाेगा.
 
17वें ओवर की पहली बाॅल पर दीप्ति शर्मा ने नन्नापट काेंचाराेएनकाई काे कैप कराया. ऋचा घाेष ने आगे की ओर डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा.
काेंचाराेएनकाई ने 48 गेंदाें पर 41 रन बनाए, जिसमें 5 चाैके शामिल रहे.
इसी के साथ थाईलैंड की टीम 65 रन पर ऑलआउट हाे गई. इस विकेट के साथ दीप्ति शर्मा महिला टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं.
 
नंदनी ने 2 गेंदाें पर 2 विकेट लिए 14.5 ओवर में नंदनी शर्मा ने सुलेपाेर्न लाओमी काे आउट किया. लाओमी 6 रन बनाकर आउट हुईं. अगली ही गेंद पर नंदनी ने सुनीदा चतुराेंग्रट्टाना काे भी पवेलियन भेज दिया. सुनीदा खाता खाेले बिना आउट हुईं.
थाईलैंड ने 13 ओवर के बाद 6 विकेट पर 54 रन बना लिए हैं. नन्नापत काेंचाराेएनकाई 32 और सुलेपाेर्न लाओमी 4 रन बनाकर खेल रही हैं.
 
श्री चरणी ने 3 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट लिए हैं.
9वें ओवर में भारतीय कप्तान ने दीप्ति शर्मा काे गेंदबाजी पर लगाया. दीप्ति शर्मा ने अपने 150वें मैच की पहली बाॅल पर विकेट लिया. उन्हाेंने अपने पहले ओवर में नाओमी हैमिल्टन और नन्नाफट चाइहान काे पवेलियन भेजा. दीप्ति ने इस ओवर में काेई रन नहीं दिया.