रक्षाबंधन पर 'पीएमपीएल' को ढाई करोड़ का राजस्व मिला !

    01-Sep-2026
Total Views |

pmpl 
पिंपरी, 31 अगस्त (आ.प्र.)
रक्षाबंधन के अवसर पर प्यारी बहनाें काे यात्रा में काेई असुविधा न हाे, इसके लिए पुणे महानगर परिवहन महामंडल (पीएमपीएमएल) ने शुक्रवार (28 अगस्त) काे पूरी क्षमता के साथ बस सेवा सड़काें पर उतारी थी. शहर के निवासियाें और बाहर से आए यात्रियाें ने इस सेवा काे भरपूर रिस्पांस दिया. महज एक ही दिन में पीएमपीएमएल के खजाने में रिकाॅर्ड 2 कराेड़ 45 लाख 13 हजार 372 रुपये की कमाई जमा हुई.
 
भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए निकली महिलाओं के कारण शुक्रवार सुबह से ही बस स्टेशनाें पर यात्रियाें की भारी भीड़ देखने काे मिली. डिजिटल यात्रा काे तरजीह देते हुए यात्रियाें ने माेबाइल एप के जरिए भी करीब 27.87 लाख रुपये के टिकट खरीदे. रक्षाबंधन की भीड़ का फायदा उठाने वाले बिना टिकट यात्रियाें पर नियंत्रण पाने के लिए पीएमपी के चेकिंग टीमाें ने कड़ी कार्रवाई की. मुख्यालय टीम एक ने 26,500 रुपये और टीम दाे ने 44,500 रुपये का जुर्माना वसूला.
 
1,922 बसें सड़काें पर; यात्रियाें का सफर हाे रहा आसान रक्षाबंधन के त्याैहार काे ध्यान में रखते हुए पीएमपी प्रशासन ने पहली और दूसरी शिफ्ट का औसत ध्यान में रखते हुए कुल 1,922 बसें चलाने के लिए उपलब्ध कराई थीं. इनमें पीएमपी की अपनी 653 में से 594 बसें सड़काें पर दाैड़ीं, जबकि लीज पर ली गईं 1,388 में से 1,328 बसें यात्रियाें की सेवा में तैनात थीं. व्यस्त और भीड़भाड़ वाले मार्गाें पर अतिरिक्त बसें चलाने से यात्रियाें काे बड़ी राहत मिली, जिससे बहनाें और अन्य यात्रियाें काे बस के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा. प्रमुख बस स्टेशनाें और व्यस्त रूटाें पर बसाें की फ्री्नवेंसी बढ़ाने से यात्रियाें की भीड़ बंट गई और समय पर गंतव्य तक पहुंचना संभव हाे सका.