सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाद एएफएमसी के कमांडेंट पद पर नियुक्त

    01-Sep-2026
Total Views |

gtfh


 वानवड़ी, 31 अगस्त (आ.प्र.)

आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) के डायरेक्टर और कमांडेंट पद पर सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाद नियुक्त किए गए हैं. उन्होंने 1989 में आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस पूरा करने के बाद, उन्होंने 1998 में आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज से एनेस्थिसियोलॉजी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन में एमडी किया. वे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज, बैंगलोर से न्यूरो-एनेस्थिसियोलॉजी में डब्लूएचओ के फेलो हैं. फ्लैग ऑफिसर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, नई दिल्ली के पूर्व छात्र भी हैं, जहां उन्हें पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एम.फिल की डिग्री मिली थी. 37 साल से अयादा के शानदार कॅरियर में, फ्लैग ऑफिसर ने नेवल हेडक्वार्टर में एडिशनल डायरेक्टर जनरल मेडिकल सर्विसेज (नेवी), आईएनएचएस संजीवनी के कमांडिंग ऑफिसर और आईएनएचएस अेिशनी के कमांडिंग ऑफिसर समेत कई जाने- माने एकेडमिक, क्लीनिकल और एडमिनिस्ट्रेटिव पदों पर काम किया है.