नई दिल्ली, 31 अगस्त (वि.प्र.)
कर्नल साेफिया कुरैशी काे लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह की मुश्किलें फिलहाल खत्म नहीं हुई हैं. साेमवार काे सुप्रीम काेर्ट काे बताया गया कि उनके खिलाफ विशेष जांच दल यानी एसआईटी की जांच पूरी हाे चुकी है, लेकिन मुकदमा चलाने के लिए सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी अभी नहीं मिली है.
मंजूरी मिलने के बाद अदालत में आराेपपत्र दाखिल किया जाएगा. इस जानकारी के बाद सुप्रीम काेर्ट ने मामले की सुनवाई आगे टाल दी. अतिरिक्त साॅलिसिटर जनरल केएम नटराज ने सुप्रीम काेर्ट काे बताया कि एसआईटी की रिपाेर्ट में जांच पूरी हाेने की बात कही गई है और रिपाेर्ट सीलबंद लिफाफे में रखी गई है.
हालांकि, मुकदमा चलाने के लिए जरूरी मंजूरी का मामला अभी सक्षम प्राधिकारी के पास विचाराधीन है.
सरकार की ओर से कहा गया कि जैसे ही मंजूरी मिलेगी, सक्षम अदालत के सामने आराेपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जाॅयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. माेहना की पीठ ने इन दलीलाें काे रिकाॅर्ड पर लिया. विजय शाह की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह ने कहा कि मंत्री ने अपनी टिप्पणी के अगले ही दिन सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी. उन्हाेंने अदालत से इस माफी काे भी ध्यान में रखने का अनुराेध किया. हालांकि, सुप्रीम काेर्ट ने कहा कि एसआईटी की जांच रिपाेर्ट काे आखिरकार सक्षम प्राधिकारी के सामने जाना ही है.