नोएडा में ट्रक ने कार को टक्कर मारी: 4 की मौत

    01-Sep-2026
Total Views |

yamuna 
ग्रेटर नाेएडा 31 अगस्त (वार्ता)
उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नाेएडा जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बीती देर रात एक अनियंत्रित ट्रक के कार काे टक्कर मारने से 4 लाेगाें की माैत हाे गयी.
 
पुलिस ने रविवार देर रात बताया कि ट्रक नाेएडा की ओर से आगरा की तरफ जा रहा था. जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रक अचानक अनियंत्रित हाे गया. इसके बाद एक्सप्रेस-वे की रेलिंग काे ताेड़ते हुए कार से जा भिड़ा.
अचानक हुए इस हादसे से माैके पर अफरा-तफरी मच गई.
 
हादसे के बाद कार में सवार चाराें लाेग गंभीर रूप से घायल हाे गए. सूचना मिलने पर जेवर थाना पुलिस तत्काल माैके पर पहुंची और राहत एवं बचाव की कार्रवाई करते हुए पुलिस और अन्य संबंधित टीमाें की मदद से घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दाैरान सभी चाराें घायलाें ने दम ताेड़ दिया. 4 लाेगाें की माैत की सूचना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी. हादसे में जान गंवाने वाले लाेगाें की पहचान और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं के संबंध में पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.
 
हादसे के बाद जेवर थाना पुलिस ने ट्रक चालक काे हिरासत में ले लिया है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के संबंध में आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.प्रारंभिक ताैर पर ट्रक के अनियंत्रित हाेने की बात सामने आई है. हादसा किन परिस्थितियाें में हुआ और ट्रक के अनियंत्रित हाेने की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट हाेगी. पुलिस द्वारा दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े तथ्याें की जानकारी जुटाई जा रही है. साथ ही दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहनाें तथा अन्य परिस्थितियाें के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.