बेंगलुरु, 9 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
कर्नाटक के पीडब्ल्यूडी मंत्री के 18 ठिकानाें पर छापेमारी से हड़कंप मच गया.
मनी लाॅन्ड्रिंग के शक में ईडी ने एक साथ सभी स्थानाें पर रेड की.
कांग्रेस के सीनियर नेता सतीश जारकीहाेली की सांसद बेटी प्रियंका से जुड़े ठिकानाें पर भी कार्रवाई हुई. इस छापे से सीएम डी. शिवकुमार भड़कते हुए कहावरिष्ठ मंत्री काे भाजपा बेवजह परेशान कर रही है. बता दें कि जारकीहाेली कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेहद करीबियाें माने जाते हैं. बताया जा रहा है कि जांच के तहत कर्नाटक के पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहाेली और अन्य लाेगाें से जुड़ी जगहाें पर छापेमारी हाे रही है. अधिकारियाें ने बताया कि वे अभी लगभग 18 प्राॅपर्टीज़ की तलाशी हाे चुकी है, जिनमें शहर के डाॅलर्स काॅलाेनी इलाके में मंत्री का घर भी शामिल है. एनफाेर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) बेंगलुरु, बेलगावी और महाराष्ट्र के कुछ हिस्साें में लगभग 18 जगहाें पर तलाशी हाे गई, जिसमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहाेली का घर भी शामिल है. ईडी सूत्राें के मुताबिक, तलाशी उन जगहाें पर ली जा रही है जाे सतीश जारकीहाेली, उनकी बेटी और सांसद प्रियंका जारकीहाेली से जुड़ी हैं. इससे ईडी के अधिकारियाें ने 24 जून काे बेलगावी में आबकारी विभाग के एडिशनल कमिश्नर और पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहाेली के बहनाेई, वाई. मंजूनाथ के घर की तलाशी ली थी. छापेमारी विदेश में गैर-कानूनी तरीके से पैसे भेजने के मामले से जुड़ी है.
बेंगलुरु में मंजूनाथ के अपार्टमेंट और मैसूरु व अर्सिकेरे में उनके करीबी सहयाेगियाें की संपत्तियाें की भी तलाशी ली गई थी.
मंजूनाथ, बल्लारी से पूर्व सांसद देवेंद्रप्पा के बेटे हैं. उनकी पत्नी सतीश जारकीहाेली और बीजेपी विधायक रमेश जारकीहाेली व बालचंद्र जारकीहाेली की बहन हैं.