हैदराबाद, 9 सितंबर (वि.प्र.)
महिला के पेट में 13 पेन, 5 चम्मच और 1 माेमबत्ती मिलने की घटना सामने आई है. भारी मशक्कत के बाद डाॅ्नटराें ऑपरेशन कर सभी वस्तुएं बाहर निकाली.आंध्र प्रदेश की घटना, सीने में दर्द हाेने के बाद 33 वर्षीय महिला हाॅस्पिटल गयी थी.
एक महिला के पेट में 13 पेन, 5 लकड़ी के चम्मच और एक माेमबत्ती थी. इनमें से एक पेन 25 सेंटीमीटर लंबा था.डाॅक्टराें ने यह सभी चीज़ें सफलतापूर्वक बाहर निकाल लीं और महिला की जान बचा ली.लेकिन सवाल यह है कि यह सारी चीज़ें एक महिला के पेट में गईं ताे कैसे? आमताैर पर, खाने की चीज़ाें के अलावा काेई छाेटी-सी चीज़ भी निगलने पर तेज़ पेट दर्द या दस्त की समस्या हाेती है.
लेकिन पेट में माैजूद इन सभी चीज़ाें की वजह से उस महिला काे आख़िर किस तरह की परेशानी हुई? इन चीज़ाें काे किस तरह बाहर निकाला गया, इसकी जानकारी सर्जरी करने वाले डाॅक्टराें ने बीबीसी काे दी है. मिली जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के पालनाडु ज़िले के नरसारावपेट की 33 साल की एक शादीशुदा महिला के सीने में बाईं तरफ तेज़ दर्द हाे रहा था.इसके बाद उसके परिवार वालाें ने उसे माताश्री प्राइवेट हाॅस्पिटल में भर्ती कराया. डाॅक्टराें ने तुरंत उसका ईसीजी और एंडाेस्काेपी किया. डाॅ. रामचंद्र रेड्डी ने बताया कि ईसीजी में सब कुछ ठीक था. लेकिन एंडाेस्काेपी के दाैरान उसके पेट में पेन, चम्मच और माेमबत्ती जैसी कुछ बाहरी चीज़ें मिलीं. डाॅ. रेड्डी ने बताया कि सीटी स्कैन से इसकी तुरंत पुष्टि करने के बाद उन्हाेंने एंडाेस्काेपी और लैप्राेस्काेपी सर्जरी करने का फैसला किया.
उन्हाेंने बताया कि इस सर्जरी के ज़रिए सभी पेन, माेमबत्तियां और लकड़ी के चम्मच निकाल दिए गए.बच्चाें के इस्तेमाल वाला 25 सेंटीमीटर लंबा एक पेन महिला के पेट में छेद कर चुका था. इसकी वजह से मन्यूमाेमीडियास्टिनमम नाम की स्थिति पैदा हाे गई थी. डाॅ. रामचंद्र रेड्डी ने बताया कि इसके बाद लैप्राेस्काेपी के ज़रिए महिला के पेट से यह चीज़ें निकाली गईं.उन्हाेंने बताया कि महिला के पेट से कुल 13 पेन, एक माेमबत्ती और 5 लकड़ी के चम्मच निकाले गए.महिला