शातिर चेन स्नैचर समेत 2 गिरफ्तार

    10-Sep-2026
Total Views |

Police 
चिंचवड़, 9 सितंबर (आ.प्र.)
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस क्राइम ब्रांच ने टू-व्हीलर वाहन पर सवार हाेकर महिलाओं के गले से साेने की चेन छीनने वाले एक शातिर चेन स्नैचर समेत दाे काे गिरफ्तार किया है. मकाेका, हत्या का प्रयास और साेने की चेन चाेरी के मामलाें में आराेपी फिदा हुसैन मानुअली ईरानी समेत मुकेश अरुण नेटके काे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आराेपी के पास से 35 लाख 33 हजार रुपये मूल्य के 27 ताेला साेने के आभूषण जब्त किए गए. पुलिस द्वारा कार्रवाई के परिणामस्वरूप पिंपरी-चिंचवड़ और पुणे शहर में साेने की चेन चाेरी के 15 मामले उजागर हुए हैं.पुलिस उपायुक्त राेहिदास पवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पुलिस आयुक्त विनय कुमार चाैबे के आदेश पर साेने की चेन चाेराें के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है.
 
उसका तकनीकी विश्लेषण और गाेपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने आराेपियाें का पता लगाया और फिदा ईरानी और मुकेश नेटके काे देहूराेड इलाके से गिरफ्तार किया. फिदा ईरानी (उम्र-33 वर्ष, निवासी पाटिल एस्टेट, शिवाजीनगर) के खिलाफ हत्या के प्रयास और साेने की चेन चाेरी के दस से अधिक मामले दर्ज हैं.