नई दिल्ली, 9 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
देश के 7 रेलवे रूट फाेर लेन बनाए जाएंगे. यह जानकारी रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है.
उन्हाेंने कहा- सबसे व्यस्त रूट्स का अब कायाकल्प हाेगा. रेलमंत्री ने कहाहाई डेंसिटी नेटवर्क काे मंजूरी मिलने से रेलवे का तेजी से आधुनिकीकरण किया जा रहा है. दिल्ली-मुंबई-चेन्नई, काेलकाता-दिल्ली-चेन्नई काेलकाता, बिलासपुर-कटनी रेलवे प्राेजे्नट काे मंजूरी मिल गई है. फैसले से रेलवे का नेटवर्क विस्तार हाेगा. यात्रियाें काे बड़ी राहत मिलेगी.
मुंबई हावड़ा हाई डेंसिटी नेटवर्क रूट पर खड़गपुर से झारसुगुड़ा तक 4 लेन रेल लाइन काे मंजूरी दी गई है. इसकी लंबाई 367 किमी. है और इस पर 6528 कराेड़ रुपये खर्च हाेंगे. अरकुनम से रेनिगुन्टा तक 3 लेन और 4 लेन लाइन काे मंजूरी दी गई है, जिसकी लंबाई 77 किमी. हाेगी और इस पर 1936 कराेड़ रुपये खर्च किए जाएंगें.
ेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, बुधवार की कैबिनेट बैठक में रेलवे के आधुनिकीकरण से जुड़े कुछ बहुत महत्वपूर्ण प्राेजेक्ट्स पर चर्चा हुई है, जिस पर पिछले 12 सालाें से काम चल रहा है. ये प्राेजेक्ट्स प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के नेतृत्व में रेलवे के पूरी तरह से कायाकल्प और आधुनिकीकरण से जुड़े हैं. वे सात हाई-डेंसिटी वाले रेलवे काॅरिडाेर काे चार-लेन और चार-ट्रैक वाला बनाने का काम कर रहे हैं. साथ ही कई अन्य काॅरिडाेर पर भी काम हाे रहा है, जिन पर भविष्य में भारी ट्रैफिक हाेने की उम्मीद है. केंद्रीय मंत्री ने बताया, दिल्ली से मुंबई, मुंबई से चेन्नई, चेन्नई से काेलकाता और काेलकाता से दिल्ली और फिर वापस मुंबई यह गाेल्डन क्वाड्रिलैटरल बनाता है. अब इसके दाे डायगाेनल हैं- दिल्ली से चेन्नई और मुंबई से काेलकाता.