जिला अस्पताल की 200 बेड की सेवा को कैबिनेट की मंजूरी : शंकर जगताप

    10-Sep-2026
Total Views |

jilha 
सांगवी, 9 सितंबर (आ.प्र.)
कैबिनेट ने सांगवी स्थित जिला अस्पताल में 200 बेड का अत्याधुनिक सुपरस्पेशलिटी अस्पताल स्थापित करने काे मंगलवार (8 सितंबर) काे मंजूरी दे दी है. इस अस्पताल के लिए 772 पदाें की स्थापना, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणाें, बुनियादी ढांचे और फंड उपलब्ध कराने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. विधायक शंकर जगताप ने जानकारी दी कि इससे जिला अस्पताल के सुदृढ़ीकरण काे बड़ा बढ़ावा मिलेगा. ‘प्रगति’ स्वास्थ्य सुधार परियाेजना सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली काे अधिक नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए कैबिनेट ने वर्ष 2026 से 2031 की अवधि के लिए ‘प्रगति’ स्वास्थ्य सुधार परियाेजना लागू करने काे मंजूरी दी. यह परियाेजना 4,250 कराेड़ रुपये की हाेगी, जिससे जिला अस्पतालाें में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हाेंगी.
 
राज्य कैबिनेट ने प्रगति परियाेजना के अंतर्गत पुणे जिले के लिए 200 बेड के सुपरस्पेशलिटी अस्पताल काे मंजूरी दी है.
इसके अलावा काेल्हापुर और नांदेड़ में 500 बेड तथा नागपुर और लातूर में 300 बेड के जिला अस्पताल स्थापित करने का प्रस्ताव है. इन पांचाें अस्पतालाें के लिए कुल 2,430 पद स्थापित करने काे भी मंजूरी दी गई है.
विधायक जिला अस्पताल के सुदृढ़ीकरण के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे हैं.