यूके का एयर ट्रैफिक कंट्रोल क्रैश: 1000 फ्लाइट्स रद्द

मुंबई-लंदन एयर इंडिया उड़ानें प्रभावित : यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा

    10-Sep-2026
Total Views |
 
UK
लंदन, 9 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
यूके का एयर ट्रैफिक कंट्राेल कैश हाेने से 1000 फ्लाइट्स रदद् करनी पड़ी.मुंबई-लंदन एयर इंडिया उड़ाने प्रभावित हाे गयी. यात्रियाें काे मुसिबताें का सामना करना पड़ा
.
ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्राेल सिस्टम में आई बड़ी तकनीकी खराबी के चलते मंगलवार देर रात तक देश भर में 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई, जिससे हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है.
 
फ्लाइट माॅनिटरिंग वेबसाइट ऋश्रळसहीींरवरी24 की दी गई जानकारी में इसका खुलासा हुआ है. ब्रिटेन की नेशनल एयर ट्रैफिक सर्विसेज ने कहा कि कल शाम तक ही उनके फ्लाइट प्राेसेसिंग सिस्टम की समस्या ठीक कर ली गई थी, लेकिन देरी का असर देश भर के 15 से ज्यादा एयरपाेर्ट्स पर दिखा क्याेंकि एयरलाइंस और एयरपाेर्ट्स रुकी हुई फ्लाइट्स के लिए भारी बैकलाॅग काे साफ करने की काेशिश में जुटे हुए थे. आयरलैंड जाने वाली अपनी रायनएयर फ्लाइट के कैंसिल हाेने से पहले जाेसी डाेनाेग्यू गैटविक नाम की एक यात्री एक प्लेन में तीन घंटे तक फंसी रहीं.
 
उन्हाेंने कहा, उस एयरपाेर्ट से निकलना ऐसा था जैसे अल्काट्राज से बाहर निकलने की काेशिश करना हाे.
अल्काट्राज सैन फ्रांसिस्काे में स्थित एक जेल है, जहां सुरक्षा और निगरानी इतनी सख्त है कि वहां से भागना नामुमकिन है.
 
गैटिवक की ही तरह कई दूसरे पैसेंजर्स भी एयरपाेर्ट्स पर हैरान-परेशान से दिखे क्याेंकि एक ताे फ्लाइट्स के कैंसिल हाेने की जानकारी एयरलाइंस की तरफ से पहले नहीं दी गई थी, ऊपर से लाेगाें की भारी भीड़ जमा हाेने से अफरा-तफरी जैसा माहाैल बना रहा.