सीएम उमर ने पूरा वंदे मातरम गाया

काग्रेस ने आपत्ति जताई, कहा- सहयोगी दल पार्टी के साथ रहें; विवाद पर बीजेपी ने कांग्रेस को नई मुस्लिम लीग बताया

    10-Sep-2026
Total Views |

VandeMataram 
श्रीनगर, 9 सितंबर (वि.प्र.)
श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर नेशनल काॅन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की माैजूदगी में पूरा वंदे मातरम गाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है. इस पर उमर की पार्टी नेशनल काॅन्फ्रेंस ने कहा कि गठबंधन के सहयाेगियाें पर शर्तें थाेपने का अधिकार कांग्रेस का नहीं है.
 
वहीं, बीजेपी ने कांग्रेस काे ‘मुस्लिम लीग’ की राजनीति करने वाली पार्टी बताया. विवाद साेमवार काे जम्मू-कश्मीर के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महाेत्सव में राष्ट्रीय गीत का पूरा संस्करण गाए जाने के बाद शुरू हुआ. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगाेपाल ने कार्यक्रम का वीडियाे शेयर करते नेशनल काॅन्फ्रेंस से अपील की कि वह कांग्रेस के साथ खड़ी रहे और वंदे मातरम के 2 पैरा गाने के पक्ष में अपना रुख कायम रखे. नेशनल काॅन्फ्रेंस के नेता बशीर अहमद ने कहा कि गठबंधन सहयाेगी हाेने के नाते कांग्रेस यह तय नहीं कर सकती कि वंदे मातरम गाना है या कितना गाना है.