अलीगढ़ में स्कूल की जर्जर बिल्डिंग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन

कक्षाओं का बहिष्कार, प्रदर्शन व नारेबाजी कर विरोध जताया

    11-Sep-2026
Total Views |

protest 
अलीगढ़, 10 सितंबर (वि.प्र.)
अलीगढ़ में स्कूल की जर्जर बिल्डिंग काे लेकर छात्राें ने गुरुवार काे अनाेखा प्रदर्शन किया.कक्षाओं का भी बहिष्कार कर दिया. प्रदर्शन व नारेबाजी कर विराेध जताया.कहा - स्कूल की हालत खराब, दीवाराें की प्लास्टर गिर रहा है.
परिसर में सांप निकल रहे है. असुरक्षा के बीच पढ़ाई करना खतरनाक हाे गया है.
 
देश की राजधानी के सत्य निकेतन में पीजी इमारत ढहने के बाद अब उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलाें के बुनियादी ढांचे की खस्ताहाली की तस्वीरें सामने आने लगी है.उत्तर प्रदेश के बेसकि एजुकेशन मिनस्टिर संदीप सिंह के अपने ही विधानसभा क्षेत्र अतराैली में एक सरकारी प्राइमरी स्कूल के नाैनिहालाें ने माैत के खाैफ से स्कूल की कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया है.
 
अतराैली विधानसभा के भमाेरी खुर्द गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के मजेन-अल्फाफयानी नन्हे-मुन्ने बच्चाें ने बुधवार काे जर्जर हाे चुकी इमारत और गिरती छत के विराेध में स्कूल परिसर के बाहर जाेरदार प्रदर्शन किया और क्लास में बैठने से साफ इनकार कर दिया. बच्चाें के विराेध प्रदर्शन के बाद जब मीडिया टीम माैके पर पहुंची, ताे स्कूल की भयावह तस्वीर सामने आई. यहां स्कूल के कमराें की छत काे सहारा देने वाली मुख्य बीम पूरी तरह से क्षतिग्रस्त और कमजाेर हाे चुकी थी. कमराें की दीवाराें का प्लास्टर उखड़-उखड़ कर नीचे गिर रहा था, जिससे कभी भी काेई बड़ा हादसा हाेने का खतरा बना हुआ है.
 
दूसरी ओर स्कूल परिसर रखरखाव के अभाव में जंगली झाड़ियाें से भर चुका है. छात्राें ने बताया कि वे अक्सर पढ़ाई के दाैरान स्कूल परिसर में जहरीले सांपाें काे घूमते हुए देखते हैं, जिससे वे लगातार डर के साये में पढ़ाई करने काे मजबूर थे. स्कूल में तैनात शिक्षकाें ने मीडिया काे बताया कि वे इमारत की जर्जर स्थिति और बच्चाें की सुरक्षा काे लेकर कई बार शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियाें काे लिखित शिकायतें भेज चुके हैं. लेकिन प्रशासनिक उदासीनता का आलम यह रहा कि लगातार शिकायताें के बावजूद विभाग की ओर से काेई सुध नहीं ली गई.