नई दिल्ली, 10 सितंबर (वि.प्र.)
सरकार के साथ बातचीत फेल हाेने के बाद आज शुक्रवार से बैंकाें की हड़ताल शुरू हाे जाएगी. मांगें नहीं मानी गई ताे 28 सितंबर से 3 दिवसीय हड़ताल की चेतावनी भी दी. सरकार के साथ सेवा शर्ताें सहित प्रमुख मांगाें पर बातचीत विफल रहने और गतिराेध दूर न हाेने के बाद, बैंक यूनियनें 11 सितंबर काे अपनी नियाेजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर आगे बढ़ेंगी. यूनाइटेड फाेरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने कहा है कि जब तक पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की उसकी मुख्य मांग पर काेई अनुकूल निर्णय या निश्चित समयसीमा नहीं मिल जाती, तब तक वह हड़ताल काे स्थगित नहीं करेगा.
मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) के कार्यालय में सुलह वार्ता आयाेजित की गई, जिसमें यूएफबीयू, इंडियन बैंक्स एसाेसिएशन
(आईबीए), वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) और श्रम प्राधिकरणाें के प्रतिनिधियाें ने भाग लिया. डीएफएस प्रतिनिधि ने बैंक यूनियनाें से 11-13 सितंबर काे नई दिल्ली में हाेने वाले ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन के मद्देनजर हड़ताल के आह्वान पर पुनर्विचार करने की अपील की. हालांकि, यूनियनाें ने कहा कि अनुकूल निर्णय या पांच दिवसीय कार्य सप्ताह के कार्यान्वयन के लिए निश्चित समयसीमा के अभाव में वे हड़ताल काे स्थगित नहीं कर सकते. आज ऑनलाइन बैठकाें के दाे दाैर हुए.