2 साल की भतीजी को चाचा ने जलते चूल्हे पर बैठाया, अस्पताल में मौत

    11-Sep-2026
Total Views |

child 
बिलासपुर, 10 सितंबर (वार्ता)
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पारिवारिक विवाद के दाैरान 2 साल की बच्ची काे जलते लकड़ी के चूल्हे पर बैठाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गंभीर रूप से झुलसी बच्ची की इलाज के दाैरान माैत हाे गई. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आराेपी चाचा नितिन कुमार लाेनिया काे गिरफ्तार कर लिया है.
 
पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना काेनी थाना क्षेत्र के घुटकू गांव की है. पुलिस ने बताया कि आराेपी नितिन का अपनी भाभी अंकिता से प्रेम संबंध था. अंकिता अपने पति और दाे साल की बेटी परमेश्वरी के साथ रहती थी.
 
गत 26 अगस्त काे अंकिता अपनी बेटी काे लेकर नितिन के साथ घर से चली गई थी. काफी तलाश के बाद भी तीनाें का पता नहीं चलने पर बच्ची के नाना ने काेनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.
 
इसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की. जांच के दाैरान पुलिस काे तीनाें के बारे में जानकारी मिली. नितिन, अंकिता और बच्ची 7 सितंबर काे घुटकू लाैट आए
.
काेनी थाना प्रभारी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि मंगलवार काे नितिन और उसके बड़े भाई सुधीर के बीच विवाद की सूचना मिली थी. इसके कुछ देर बाद नितिन का अपनी भाभी अंकिता से भी किसी बात काे लेकर विवाद हाे गया. मारपीट की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और विवाद शांत कराया.
 
इसी दाैरान पुलिस काे पता चला कि नितिन ने गुस्से में अपनी दाे साल की भतीजी परमेश्वरी काे जलते हुए लकड़ी के चूल्हे पर बैठा दिया था. आग की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई. पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकाें की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा था. देर रात इलाज के दाैरान बच्ची ने दम ताेड़ दिया. 
 
बच्ची की माैत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण की नए सिरे से जांच शुरू की. मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आराेपी नितिन कुमार लाेनिया काे गिरफ्तार कर लिया गया है.