दिल्ली में आज से 3 दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन

रूस के राष्ट्रपति पुतिन व चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग भी शिखर सम्मेलन में आएंगे

    11-Sep-2026
Total Views |

BRICSSummit 
नई दिल्ली, 10 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
दिल्ली में आज शुक्रवार से तीन दिवसीय ब्र्निस सम्मेलन शुरू हाे रहा है. रूस के राष्ट्रपति पुतिन व चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग भी शिखर सम्मेलन में आएंगे. इस शिखर सम्मेलन में पूरी दुनिया की नजरें ब्र्निस की बैठक पर गड़ीं हैं. इस महत्वपूर्ण बैठक काे देखते हुए दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात है. जमीन से लेकर आसमान तक रखी जाएगी नजर.
 
गलवान के बाद चीनी राष्ट्रपति के भारत आने पर रिश्ताें में कड़वाहट दूर हाेने की संभावना प्रबल हुई है. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार आखिरकार इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भारत दाैरा भी कंफर्म हाे गया है.
 
इस कंफर्मेशन के साथ ही अब ये क्लियर हाे गया कि ब्रिक्स 2026 बहुत ही महत्वपूर्ण हाेने जा रहा है. इस समिट की एक-एक बात पर दुनिया की सभी खुफिया एजेंसियाें के साथ ही राष्ट्राध्यक्ष भी नजर रखेंगे. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आज घाेषणा की, ‘भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के निमंत्रण पर, राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में हाेने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हाेंगे. शी जिनपिंग आखिरी बार 11-12 अक्तूबर 2016 काे भारत आए थे. यह दाैरा चेन्नई के महाबलीपुरम में हुई थी. प्रधानमंत्री माेदी और राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच यह दूसरा अनाैपचारिक शिखर सम्मेलन था. इससे पहले, उन्हाेंने 2014 में भारत का अपना पहला दाैरा किया था और पीएम माेदी के साथ विस्तृत बातचीत की थी. इसके बाद, 2016 में वे ब्रिक्स (ब्र्निस) शिखर सम्मेलन में शामिल हाेने के लिए गाेवा गए थे. 2014 का यह दाैरा दाेनाें नेताओं के कार्यकाल के शुरुआती दाैर में हुआ था.